Rajasthan पुलिस मुख्यालय में नव वर्ष स्नेह मिलन डीजीपी ने दी शुभकामनाएं

० आशा पटेल ० 
जयपुर, नए महानिदेशक पुलिस यू आर साहू ने पुलिस मुख्यालय में नववर्ष के अवसर पर आयोजित स्नेह मिलन में पुलिस अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।  साहू ने इस अवसर पर आयोजित सलामी गारद का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नए साल का अवसर नए जोश, नई उमंग और नए उत्साह का अवसर होने के साथ ही सकारात्मकता के साथ नए संकल्प लेने का भी है। 
उन्होंने पूर्ण निष्ठा, लगन और तत्परता से अपने उत्तरदायित्वों को निभाकर राजस्थान को अपराधमुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण प्रदेश बनाए रखने का संकल्प लेने का आव्हान किया। डीजीपी साहू ने कहा कि नया साल केवल एक नई शुरुआत ही नहीं बल्कि यह हमें निरंतर आगे बढ़ने की और नित नया सीखने के लिए भी प्रेरित करता है। बीते वर्ष से सीख लेकर एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ना है।
इस अवसर पर डीजीपी जेल भूपेंद्र कुमार दक, डीजीपी कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, डीजीपी प्रशिक्षण जंगा श्रीनिवास, डीजीपी साइबर सुरक्षा डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजेश निर्वाण, हेमंत प्रियदर्शी, संजय अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, अनिल पालीवाल, आनंद श्रीवास्तव, अशोक राठौड़, मालिनी अग्रवाल, प्रशाखा माथुर, बीजू जार्ज जोसेफ, स्मिता श्रीवास्तव,

 विनीता ठाकुर सचिन मित्तल संजीब नार्झरी, विशाल बंसल, वी के सिंह, हवा सिंह घुमरिया, एस सेंगत्थिर, बिपिन कुमार पांडे, पी रामजी, भूपेंद्र साहू सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान एवं पुलिस मुख्यालय में तैनात कर्मचारीगण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत