Rajsthan निवर्तमान डीजीपी उमेश मिश्रा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई



० आशा पटेल ० 
जयपुर। निवर्तमान महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में परम्परागत रस्म अदा करते हुए पुलिस अधिकारियों एव जवानों ने उनकी कार को रस्सों से खींचकर भावभीनी विदाई दी। महानिदेशक यूआर साहू ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मिश्रा को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी। उन्होंने कहा कि मिश्रा ने सेवाकाल के दौरान कार्य और व्यवहार से अपनी अलग पहचान बनाई। राजस्थान पुलिस ने उनके कार्यकाल में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये गये।
मिश्रा ने अपने विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने सदैव उन्हें सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस सहयोग से उन्हें कुछ उल्लेखनीय कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। पुलिस परंपरा के अनुसार डीजीपी कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, डीजीपी साइबर सुरक्षा डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजेश निर्वाण, हेमंत प्रियदर्शी, संजय अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, 
अनिल पालीवाल, आनंद श्रीवास्तव, अशोक राठौड़, मालिनी अग्रवाल, प्रशाखा माथुर, बीजू जार्ज जोसेफ, स्मिता श्रीवास्तव, विनीता ठाकुर सचिन मित्तल संजीब नार्झरी, विशाल बंसल, वी के सिंह, हवा सिंह घुमरिया, एस सेंगाथिर, बिपिन कुमार पांडे, पी रामजी, भूपेंद्र साहू सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान एवं पुलिस मुख्यालय में तैनात कर्मचारीगण ने भी रस्सों को खींचने में सहयोग किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार