विश्व पुस्तक मेले का आगाज 10 फरवरी से दिल्ली में

० लाल बिहारी लाल ० 
नई दिल्ली। पुस्तकों का महाकुंभ बहुभाषी भारत के रंग नई दिल्ली में देखने को इस बार मिलेगा विश्व पुस्तक मेले में । 10 से 18 फरवरी तक आयोजित विश्व पुस्तक मेला में इस बार 40 देश और 2000 से ज्यादा प्रकाशकों(स्टाँल) की भूमिका रहेगी ।इस वर्ष मेले का थीम है बहुभाषी भारतः एक जीवंत परंपरा। इसके माध्यम से इस बार भारत की संस्कृति, समृद्धि, और व्यवसाय विविधता की झलक मेले में देखने को मिलेगा। पुस्तक मेले का प्रवेश शुल्क (टिकट) 20 रुपये रहेगा 

जबकि स्कूली बच्चों एंव बुजुर्गों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। टिकट की सुविघा डिजीटल मोड एंव 20 प्रमुख मेट्रों स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगा साथ ही साथ पूरे मले को 5 हौलों में प्रदर्शित किया जायेगा। हाँल 1 से 5 में , हॉल नंबर 5 में थीम के इर्द-गिर्द ही प्रकाशक को उपलब्ध कराया गया है इसके साथी हॉल नंबर 4 में गेस्ट ऑफ ऑनर देश के तहत इस बार सऊदी अरब को जगह दी गई है वही हाल नंबर 3 स्पेशली इस बार बच्चों के लिए बनाया गया है जहां सिर्फ बच्चों की एक्टिविटी और वहां उनसे संदर्भित पुस्तकों को उपलब्ध कराया गया है। 

वही हाल नंबर दो बहुभाषी थीम पर तथा हॉल नंबर 1 साइंस और टेक्नोलॉजी थीम पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध रहेगी ।राज्यों में इस बार लद्दाख,जम्मु और काशमीर को जगह दी गई है। बात करें प्रवेश की तो अगर आप मेट्रो से आते हैं तो गेट नंबर 10 से एंट्री है साधारण प्रवेश गेट नंबर पांच और चार नंबर से भी है । इस पुस्तक मेले में प्रति दिन साहित्यिक औऱ सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार