महिंद्रा ने 10,000 सारथी अभियान छात्रवृत्ति के माध्यम से ड्राइवरों की बेटियों को जोड़ा

० आशा पटेल ० 
जयपुर , महिंद्रा समूह की इकाई महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन (एमटीबीडी) ने महिंद्रा सारथी अभियान स्कॉलरशिप के माध्यम से ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखा है। यह अभियान लड़कियों को उच्च शिक्षा के उनके अधिकार का समर्थन करते हुए ट्रक ड्राइवरों के जीवन को बदलने की दिशा में एक छोटा सा योगदान देने की पहल की है।  जलज गुप्ता, बिजनेस हेड, कमर्शियल व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा की उपस्थिति में नमक्कल, तमिलनाडु में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीधे खातों में ट्रांसफर के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
यह प्रयास महिंद्रा ट्रक और बस डिवीजन की ट्रक चालक समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसे 2014 में महिंद्रा सारथी अभियान के साथ शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत देशभर में 75 से अधिक परिवहन केंद्रों को कवर किया गया और एक बेहतर, पारदर्शी और स्वतंत्र प्रक्रिया अपनाई गई। इंडस्ट्री में अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की चर्चा करते हुए श्री जलज गुप्ता, बिजनेस हेड, कमर्शियल व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा, ‘‘हम समुदायों को सशक्त बनाने और स्थायी सामाजिक प्रभाव पैदा करने में सबसे आगे हैं।

 यह अनूठी पहल देश के दूरदराज के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंची, जो सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने और युवा लड़कियों को उनकी आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक प्लेटफॉर्म के साथ सशक्त बनाने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। महिंद्रा सारथी अभियान ट्रक चालक समुदाय के प्रति आभार जताने और उनकी बेटियों को शिक्षित करने की दिशा में किए गए हमारे प्रयासों को व्यक्त करने का हमारा तरीका है।’’

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड