जिफ़ में विश्व की श्रेष्ठ 23 फ़िल्में व राज्य की 12 फिल्मों की स्क्रीनिंग 9 से 13 फ़रवरी तक

० आशा पटेल ० 
जयपुर । जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल -जिफ 2024 का आयोजन में इस बार टॉप अवार्डेड 23 नेशनल और इंटरेनशनल फिल्मों की स्क्रीनग होगी। सभी फ़िल्में अपने आप में एक दस्तावेज है. 2971 फिल्मों में से 67 देशों की 329 फिल्मों का चयन जिफ 2024 के लिए हुआ था इनमें से ये टॉप आवार्डेड फ़िल्में हैं. जिफ के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया की 10 देशों की दिखाए जाने वाली अवार्डेड फ़िल्में इस प्रकार हैं=
द लास्ट मील, फेहुजाली, बिम्बिसार, सॉन्ग ऑफ़ सूफ़ी 5 सीज़न - ए जर्नी, कन्ने कलाईमाने, गीला आइसलैंड, द रामराज्य ऑफ़ भगवान् दासन, खेरवाल, मेरे करम, ए पीस लिबर्टी, कुंडालू, वोटिंग फॉर कल्की और द लास्ट डोल. 12 फिल्मों की स्क्रीनिंग राजस्थान से होगी: बत्ती, वीरबाला, पुष्कर फेयर, पानी और आग, चाह , लव यू महरी जान, चल जिंदगी,मैं थानसु दुर नहीं, क्रॉस रोड, एक गांव दिशा की और, आंगन और ब्यांव. नॉमिनेटेड 329 फिल्मों में से 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग ऑनलाइन वेबसाइट पर 9 - 13 फरवरी 2024 तक होगी. कोइ भी दर्शक इन फिल्मों को जिफ की वेबसाइट पर जाकर देख सकता है.
फेस्टीवल का आयोजन आयनॉक्स जी टी सेन्ट्रल और राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति, झालाना, जयपुर में होगा. फिल्मों की स्क्रीनिंग 12पी एम से 6 पी एम तक रहेगी. 18 साल से कम उम्र के लोगों का प्रवेश निषेद रहेगा.रोजाना चलेगा चर्चाओं का दौर =10 फरवरी को राजस्थानी सिनेमा: क्या फिर आएगा सुनहरा दौर?,
11 फरवरी को एआई और सिनेमा उद्योग: चुनौतियाँ, 12 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से एंड्रयू वायल द्वारा अभिनय पर मास्टरक्लास और 13 फरवरी को गुजराती सिनेमा: ऑस्कर में नॉमिनेशन के बाद के हालातों पर चर्चा होगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा