नारायण सेवा संस्थान द्वारा 41वां 51 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह

० आशा पटेल ० 
जयपुर। नारायण सेवा संस्थान की ओर से नि:शुल्क निर्धन एवं दिव्यांग युवक- युवतियों का 41वां सामूहिक विवाह समारोह सेवा महातीर्थ में गणपति स्थापना के साथ आरंभ हुआ। नगर निगम प्रांगण से 51 जोड़ों की बैण्डबाजों के साथ सजी-धजी बग्गियों में शानोशौकत से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बिंदोली निकाली गई। जो सूरजपोल, बापू बाजार, देहली गेट होते हुए पुनः नगर निगम परिसर पहुंची। बिन्दोली के स्वागत के लिए मार्ग में विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों की ओर से स्वागत द्वार व जलपान के काउंटर लगाए गए थे।
बिंदोली को संस्थापक चेयरमैन कैलाश 'मानव' अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, कमला देवी अग्रवाल, देवेंद्र चौबीसा एवं कन्यादानियों ने झंडी दिखाकर ज्योहीं रवाना किया आकाश इंद्रधनुषी आतिशबाजी से जगमगा उठा। दूल्हा -दुल्हनों की बग्गियों की कतार के आगे बड़ी संख्या में आए अतिथि व संस्थान के साधक - साधिकाएं बैंड दस्तों की मधुर धुन पर नाचते -झूमते चल रहे थे। माहौल ऐसा था कि आते-जाते राहगीर भी थिरकने से अपने को रोक न सके।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गणपति वंदना के बाद पारंपरिक सुमधुर संगीत पर हल्दी और मेहंदी की रस्में सम्पन्न हुई। इस दौरान पंडाल में बैठे जोड़ों के परिजन सहित दानदाता जमकर ठुमके। इसके उपरांत समारोह के विशेष अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, अमेरिका के सोहन चड्डा, केन्या मुम्बासा के कुंवरभाई, मुंबई के महेश अग्रवाल व 
गोपाल खेतान, उड़ीसा के आनंद परतानिया सहित सैकड़ो दानवीर भामाशाहों और कन्यादानियों का सम्मान किया गया।  उन्होंने कहा सभी 51 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार रविवार संस्थान के बड़ी ग्राम स्थित परिसर में विभिन्न परंपरागत रस्मों के साथ आरंभ होगा। सभी जोड़ों को विदाई के साथ गृहस्थी का सामान उपहार में भेंट किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड