50 वर्षों से बंद है पेपर मिल, बावजूद इसके वही सांसद, वही दल, वही व्यक्ति बार-बार जीतकर कैसे आ रहा है : प्रशांत किशोर

० संत कुमार गोस्वामी ० 
सहरसा , बिहार : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर लोगों के साथ बैठक में शामिल होने के लिए मत्स्यगंधा रोड सहरसा स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान 70 के दशक में मधेपुरा-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैजनाथपुर में बने पेपर मिल का मुद्दा भी उठा। प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई भी इतना सीधा नहीं है। आप इतनी मासूमियत के साथ कह रहे हैं कि हम विधायक को जीता रहे हैं और वो घूस ले रहा है। जब आप विधायक को चुन रहे हैं तो एक बार विधायक ने बेवकूफ बना दिया। 
दूसरी बार भी बेवकूफ बना दिया, वो 50 वर्षों से कैसे बेवकूफ बना रहा है। आप कह रहे हैं यहां पर पेपर मिल बंद है, पेपर मिल 50 वर्षों से बंद है, कोई आज तो वो बंद नहीं हुआ। बावजूद इसके वही सांसद, वही दल, वही व्यक्ति बार-बार कैसे जीतकर आ रहा है।  प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लोगों के पास ऑप्शन नहीं है, तो जन सुराज नया ऑप्शन, नया विकल्प बनाने का प्रयास है।
ताकि लोगों को मजबूरी में गलत लोगों को वोट न देना पड़े। लोगों को विधायक बेवकूफ नहीं बना रहा है, आप और हम या तो खुद से बेवकूफ बन रहे हैं या तो जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर या 500 रुपए की लालच में या मजबूरी में हमें बेवकूफ बनना पड़ रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार