खेलो इंडिया वुमेन्स लीग रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 600 से अधिक महिला खिलाडियों ने लिया भाग

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर । राजस्थान रग्बी फुटबाल एसोसिएशन द्वारा जयपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया वूमेंस लीग का आयोजन जयपुर के चौगान स्टेडियम में किया गया। रग्बी संघ के संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह ने बताया की भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन व राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ जयपुर के सहयोग द्वारा आयोजित वूमेन लीग में लगभग 600 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने जयपुर में भाग लिया ।
 इस प्रतियोगिता में 14,18 व सीनियर वर्ग का आयोजन किया गया। जिसका राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर डीपीआर गोविंद पारीक, सचिव कुलदीप सिंह , कोषाध्यक्ष जितेश कुमार, टीवी 18 के डायरेक्टर अमित भट्ट, पृथ्वी सिंह राठौर(स्टेट मैनेजर विधायक आवास) आशीष पाराशर(उपाध्यक्ष राजस्थान रग्बी संघ) विकास चौरसिया एवम अमित मौर्या (IRFU) मनोज शर्मा, (सहसंयोजक स्वच्छ भारत अभियान) बैंक ऑफिसर सनवर खालवा, लोकेश शर्मा ने किया।
रग्बी संघ के कोषाध्यक्ष जीतेश कुमार ने बताया की सीनियर बालिका वर्ग में फाइनल जयपुर बुल्स व सांभर फाउंडेशन के बीच हुआ जिसमें जयपुर बुल्स विजेता रही। रग्बी संघ के सचिव कुलदीप सिंह ने बताया की जूनियर बालिका वर्ग में कन्वर्जेंस क्लब व DR क्लब के मध्य हुआ जिसमें DR क्लब विजेता रही। राजस्थान 

रग्बी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बाहर से आने वाली सभी टीमों का गुलाबी नगरी जयपुर में स्वागत किया और बताया की खेल को खेल की भावना से खेले।  मिश्रा ने बताया खेलो इंडिया वूमेंस खेल मे खिलाडियों को लाखो रुपए की इनाम दी जा रही है। साथ ही सब जूनियर बालिका वर्ग में कनोरजीयस एवम निवारू फाइटर के बीच में फाइनल मैच खेला गया। जिसमे कनोरजीयस क्लब विजेता रही।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत