चेटीचंड सिंधी मेला समिति,महानगर जयपुर के अशोक सेवानी अध्यक्ष निर्वाचित

० आशा पटेल ० 
जयपुर । चेटीचंड सिंधी मेला समिति, महानगर जयपुर के चुनाव में अशोक सेवानी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। सिंधी समाज के इस चुनाव में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।सिंधी समाज की प्रमुख पंचायतों और संस्थाओं के मुखियाओं और पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया।
चुनाव संयोजक किशोर सचदेव ने बताया कि अशोक सेवानी 221 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश हरपलानी को 36 मतों के अंतर से हराया। रमेश हरपलानी को 185 मत, प्रमोद कुमार नावानी को 115 मत ,शंकर दुलानी को 66 मत ,रमेश मोटवानी को 56 मत,अशोक हरलानी को शून्य मत प्राप्त हुए। 2 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना और 8 मत निरस्त घोषित किए गए।
कुल 834 मतदाताओं में से 653 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान 78.29 प्रतिशत रहा।शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव समिति ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
चुनाव समिति में श्री विजय मामनानी ,दीपक दुलानी,विजय कलवानी एडवोकेट्स ने चुनाव अधिकारी के रुप में कार्य किया।नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक सेवानी ने जीत के पश्चात मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह समाज बंधुओं की जीत है । समिति के प्रवक्ता तुलसी संगतानी ने बताया कि इस बार के चेटीचंड महोत्सव पखवाड़े के कार्यक्रम उत्साह से मनाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार