विश्व पुस्तक मेला : इमर्जिंग ट्रेंड्स इन नार्थ ईस्ट इंडिया" पर विचार विमर्श

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : "नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में शीर्षक "इमर्जिंग लेटरेरी ट्रेंड्स इन नार्थ ईस्ट" पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन असम प्रकाशन परिषद् और ऑल असम पब्लिशर्स एंड सेलर एसोसिएशन के परिचालन में दिल्ली विश्वविद्यालय की अध्यापिका और विशिष्ठ लेखिका डॉ रत्नोत्तमा दास विक्रम के सञ्चालन में शुरू हुआ। उन्होंने उत्तर पूर्वांचल साहित्य विषय पर आलोचना प्रारम्भ की। आलोचना उत्तर पूर्वांचल साहित्य के उपन्यास,कथा शिल्प,कविता एवं राष्ट्रीय प्रयाय विषय लेकर हुई। चर्चा बेहद ही गवेषणापूर्ण साहित्य जानकारी भरी रही है। 

कार्यक्रम में उत्तरपूर्वांचल साहित्य को लेकर व्यक्तिगत रूप से प्रासंगिक,तथ्य परख,विश्लेषणात्मक वक्तव्य द्वारा विशिष्ठ लेखक-गवेषक,उपन्यासिक-गल्पकार-निबंधकार में इसिलिंग कामये,डॉ प्रार्थना सैकिया,डॉ मनोजीत बोरा,डॉ शवेलिम सांखिल,डॉ मेरिलिन लिंग्दो लवाह,पंकज प्रतिम बारदोलोई ने अपने विचार रखे। इसमें असम तथा उत्तर पूर्वांचल की भाषा को समृद्ध करने की बात हुई। सभी लेखक-कवियों ने ऐसे जनसाधारण के बीच साहित्यिक आलोचना जायदा से जायदा करने पर जोर दिया।

 इस सत्र में कई कवियों-लेखक के अलावा छात्र -छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में प्रकाश के संपादक मिहिर देवरिया ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा कई गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे,जिसमे ऑल आसाम बुक पब्लिशर एंड सेलर एसोसिएशन के उप -सभापति बाहरुल इस्लाम चौधुरी,संपादक धीरज गोस्वामी और नई दिल्ली के असम व उत्तर पूर्वांचल के कई जाने माने लेखक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार