जे पी नड्डा करेंगे सुशासन महोत्सव’ का उद्घाटन

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 फरवरी को 2 दिवसीय ‘सुशासन महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे। रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के वाइस चेयरमैन विनय सहस्रबुद्धे ने इस बारे में बताया कि. इस महोत्सव में 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल होगें। उत्तर प्रदेश, असम और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

तीनों मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा और मोहन यादव) जनपथ रोड पर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक स्वायत्त चैरिटेबल ट्रस्ट रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी की ओर से आयोजित ‘सुशासन महोत्सव’ को भी संबोधित करेंगे। इस महोत्सव’ का उद्देश्य प्रतिभागियों को शासन साक्षरता के बारे में गहराई से जानकारी हासिल करने के लिए एक मंच मुहैया कराना है। उन्होनें बताया कि केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा कई सांसद और मंत्री भी शामिल होने वाले हैं।

सहस्रबुद्धे ने बताया कि प्रधानमंत्री हमेशा कहते रहे हैं कि सुशासन और विकास महज सरकारी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, ये एक जनआंदोलन होना चाहिए। जनआंदोनल तभी होगा जब लोग इसके पीछे के यथार्थ को जानेंगे। ‘सुशासन महोत्सव’ में एक ओर तो शासकता या गवर्नेंस के बारे में साक्षरता बढ़ाने की जरुरत है तो दूसरी ओर, सभी सरकारों के इरादे अच्छे होते हैं, मगर सरकारें क्रियान्वयन के धरातल पर नाकाम होती दिखाई देती हैं। 

ऐसी स्थिति में आज देश में क्रियान्वयन बहुत सही ढंग से हो रहा है। गवर्नेंस के बारे में जानकारी देना इस महोत्सव का अहम उद्देश्य है। यह महोत्सव 2 दिन का होगा. केंद्र सरकार के मंत्रालयों, राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठनों की ओर से कई सुशासन पहलों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी कार्यक्रम का हिस्सा होगी। साथ ही एक किताब भी लॉन्च की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महोत्सव का फोकस पूर्वोत्तर राज्य और युवा होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा