आईसीएआई जयपुर ब्रांच को मिला सीआईआरसी का “अत्यधिक सराहनीय शाखा” का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

० आशा पटेल ० 
जयपुर /सेंट्रल इंडिया रीजनल कॉउंसिल (सीआईआरसी) की जयपुर शाखा को लार्ज और मेगा संयुक्त श्रेणी में सीआईआरसी 2023 का “अत्यधिक सराहनीय शाखा का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार” मिला ,साथ ही सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सी.का.सा.) जयपुर ब्रांच को सीआईआरसी का “सीएसआर कार्यो के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा” के पुरस्कार से नवाजा गया । यह सम्मान सीआईआरसी के 19वे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान प्राप्त हुआ जो पहली बार जयपुर शाखा में संपन्न हुआ ।

जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए नवीन शर्मा और सचिव सीए विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि
इस तरह का सम्मान प्राप्त होना जयपुर शाखा और हम सभी सदस्यों के लिए गर्व का पल है। इस मोके पर सीआईआरसी के सेंट्रल कॉउन्सिल मेंबर्स व रीजनल कॉउन्सिल मेंबर्स भी उपस्थित रहे । सेंट्रल कॉउन्सिल मेंबर्स सीए प्रकाश शर्मा ने इस पुरस्कार के लिए जयपुर ब्रांच मैनेजिंग कमिटी और वे सभी सदस्य जो इस सफलता के पीछे हैं उनको उत्कृष्ट कार्यो के लिए अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की।

 सेंट्रल इंडिया रीजनल कॉउन्सिल (सीआईआरसी) आई.सी.ए.आई. की सबसे बड़ी कॉउन्सिल है जिसके अन्तर्गत 7 राज्य अर्थात् उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तराखंड आते है और इनमे कुल 50 शाखाएँ आती है और इस पुरस्कार के लिए जयपुर शाखा का चयन होना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस समारोह के दौरान माइक्रो, स्माल एवं मध्यम श्रेणी में आने वाली ब्रांचो को भी पुरुस्कृत किया गया और इनका चयन सीआईआरसी पैनल द्वारा पूरे सालभर में ब्रांचो द्वारा किये गए कार्यकर्मो के प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत