अंशुल ने पहना 'शिमर मिसेज राजस्थान 2024' का ताज

० आशा पटेल ० 
जयपुर | 'सशक्त महिला,सशक्त समाज' थीम पर एक भव्य कॉम्पीटिशन में आंत्रप्रिन्योर, मॉडल और वर्किंग वुमन ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया| ब्यूटी पेजेंट कॉम्पीटिशन में अंशुल पारीक ने पहना 'शिमर मिसेज राजस्थान 2024' का ताज  | आयोजक आंत्रप्रिन्योर वुमन ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने बताया कि गुलाबी शहर की महिलाएं आज सिर्फ ग्रहिणी ही नहीं, बल्कि आंत्रप्रिन्योर, मॉडल और वर्किंग वुमन भी हैं और वे देश-दुनिया में अपना नाम कर महिलाओं के लिए एक इंस्पिरेशन बन रही हैं। ऐसी ही इंस्पिरेशन बनी हैं 'शिमर मिसेज राजस्थान 2024' चुनी गईं अंशुल पारीक।

आंत्रप्रिन्योर वुमन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित ब्यूटी पेजेंट 'शिमर मिसेज राजस्थान सीजन-3' में राजस्थान की महिलाओं ने मंच पर खुद के हुनर और जज्बे को प्रजेंट किया। इस कॉम्पीटिशन में श्रुति सेठी ने फर्स्ट रनरअप और अक्षिता जैन ने सेकंड रनरअप का खिताब अपने नाम कर यह साबित कर दिया कि महिलाएं सिर्फ अपने सौंदर्य से मॉडल ही नहीं, खुद की काबिलियत से एक रोल मॉडल बन सकती हैं। कार्यक्रम में 'सशक्त महिला, सशक्त समाज' थीम पर हुए

 इस पेजेंट में ग्रासरूट ट्राइबल आर्ट की धरोहर सहेजने के लिए गरासिया कम्युनिटी, माउंट आबू के रिमोट एरिया की महिलाएं खुद के परिधान पहनकर रैंप पर उतरीं। इस मौके पर सिंगर शिबानी कश्यप ने पंजाबी, पॉप और बॉलीवुड रेट्रो गानों के साथ अपने कुछ नए सुपरहिट गानों की प्रस्तुति से पुरे माहोल को खुश नुमा बना दिया । 

अलका अग्रवाल ने बताया कि इस कॉन्टेस्ट के लिए राजस्थान से 15 महिलाओं का चयन किया गया था । उसके बाद उनके लिए 7 दिन के ग्रूमिंग सेशन आयोजित किए गए। फाइनलिस्ट का कहना था कि भले ही इस पेजेंट में जीत हासिल हो या नहीं, यह हमारे लिए खुद को ढूंढने का एक जरिया बना है। इन ग्रूमिंग सेशन के बाद हम खुद पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं। बॉडी लैंग्वेज, पब्लिक स्पीकिंग बेहतर होने के साथ खुद में कॉन्फिडेंस महसूस होने लगा है। उनके छुपे हुनर को पहचान मिली |

कार्यक्रम में आयोजक अलका अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर इनकम टैक्स प्रिंसिपल कमिश्नर रोली अग्रवाल, अलका बत्रा, मेकअप आर्टिस्ट पूर्णिमा गोयल, फिटनेस ट्रेनर प्रीति भंडारी, 'मिसेज इंडिया ग्लैम 2024' पूनम गिदवानी, फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सीए अनिल यादव, श्वेता चोपड़ा, अर्चना सुराना और नेहा विजयवर्गीय उपस्थित रहीं। साथ ही परिष्कार कॉलेज, ज्योति विद्यापीठ और सुबोध कॉलेज की छात्राएं भी मौजूद रहीं।जूरी में थे -अर्चना सुराणा,अलका बत्रा श्वेता चोपड़ा ,सीए अनिल यादव,नेहा विजयवर्गीय |अंत में आयोजक अलका अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों और विजेताओं ओर आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड