निर्माण श्रमिकों का राज्य सम्मेलन आयोजित, सफर 27 साल के इतिहास की पुस्तक का हुआ विमोचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान निर्माण एवं जनरल मजदूर यूनियन की ओर से गुलाब उद्यान जयपुर के प्रांगण में निर्माण श्रमिकों के राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों के संघर्षमय से जुड़ी पुस्तक " सफल 27 साल का" का विमोचन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रेमकृष्ण शर्मा, वरिष्ठ एडवोकेट, धर्मपाल सिंह, अतिरिक्त श्रम आयुक्त श्रम विभाग राजस्थान सरकार, चंद्रभान राठौर पूर्व अतिरिक्त श्रम आयुक्त श्रम विभाग जयपुर राजस्थान शामिल हुए।
सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 200 निर्माण श्रमिक व अन्य असंगठित श्रमिक शामिल हुए। राजस्थान निर्माण एवं जनरल मजदूर यूनियन के महामंत्री हरकेश बुगालिया ने बताया कि यह पुस्तक 1996 से 2023 के संघर्ष के सफर का संक्षिप्त सार है। सम्मेलन में धर्मपाल , प्रेम कृष्ण शर्मा, चंद्रभान राठौड़ ने पुस्तक का विमोचन किया व संघर्ष के साथियों का सम्मान करते हुए मोमेंटो भेंट किया।
धर्मपाल अतिरिक्त श्रम आयुक्त महोदय ने कार्यक्रम में आए सभी श्रमिकों को भारत सरकार की ई-श्रम कार्ड की योजनाएं एवं बीओसीडब्लयु बोर्ड की समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया।कार्यक्रम में गौरव लाडना, मनोहर लाल , नंदकिशोर, परमानंद, हनुमान फौजी, महावीर पांचाल, विश्राम चौधरी, सुरेश वर्मा, बीना देवी खटीक शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन मोहित आजाद ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार