राज्य सेवा महिला संघ के चुनाव में संध्या अध्यक्ष ,अनुकृति महासचिव बनी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान राज्य सेवा महिला संघ द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आई ए एस अधिकारी सुषमा अरोड़ा की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान सांख्यिकी सेवा, राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा, राजस्थान सहकारी सेवा ,राजस्थान पर्यटन सेवा सहित विभिन्न सेवाओं में पदस्थापित महिला अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। कार्यकारिणी की अध्यक्ष संध्या शर्मा (राजस्थान लेखा सेवाएँ), उपाध्यक्ष श्रीमती नवरेखा (रोजगार सेवाएँ), महासचिव, डॉ.अनुकृति उज्जनिया (राजस्थान पुलिस सेवा), कोषाध्यक्ष, श्रीमती शशि जैन (राजस्थान लेखा सेवाएँ) एवं संयुक्त सचिव श्रीमती ऋतु मीना (राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा) चुनी गई।

राज्य सहकारी सेवा की अधिकारी श्रीमती सोनल माथुर ने संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अन्य सेवाओं में पदस्थापित अधिकाधिक महिला अधिकारियों के भी संघ से जुड़ने की बात पर जोर दिया। इस अवसर पर संघ की नव गठित कार्यकारिणी ने आम मुद्दों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार