पत्रकारों की समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा - डीआईपीआर

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त सुनील शर्मा का कहना है कि पत्रकारों की सभी आवश्यक समस्याओं का समाधान शीघ्र किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। हमारी सोच है की पत्रकारों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वे भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपने विचार रख रहे थे। शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वे उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

आयुक्त सुनील शर्मा ने इस अवसर पर भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष अभय जोशी को संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश भर के मीडियाकर्मियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं को रखते हुए पत्रकारों के लिए अधिस्वीकरण के नियमों का सरलीकरण करने और अधिस्वीकरण के लिए पचास साल की उम्र की शर्त खत्म करने के साथ ही छोटे,लघु एवं मझौले अखबारों को हर माह नियमित दो पेज विज्ञापन जारी करने,

 जिला स्तरीय समाचार पत्रों को नियमित विज्ञापन देने, पत्रकार पेंशन सहायता राशि बढ़ाकर पच्चीस हजार रूपए करने, पत्रकारों को सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों में पांच लाख तक की कैशलैस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही न्यूज पोर्टल्स एवं डिजिटल मीडिया की समस्याओं को दूर करने की मांग रखी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास