होली मिलन समारोह में जुटे पत्रकार एवम बुद्धिजीवी

० संवाददाता द्वारा ० 
 बिहार - मशरक के रीषभ फैमिली रेस्टोरेंट के सभागार में जिले के पत्रकार, बुध्दिजीवी जमात का होली मिलन सम्मान समारोह आयोजित हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डाॅक्टर जौहर शफियाबादी, प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश मंटू, डाॅ अवनिन्द्र शरण सिंह, डाॅक्टर लक्ष्मण प्रसाद एवं प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अजित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर जिले के बुद्धिजीवी, पत्रकार, कवि, समाजसेवी को फुलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र स्वरुप शॉल भेंट कर के सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सूफी संत डाॅक्टर जौहर शफियाबादी ने कहा कि सारण प्रमंडल समेत मशरक की गौरवशाली परंपरा को इस आयोजन ने गौरवांवित करने का कार्य किया है। उन्होंने इसके लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा रही है जिसमें होली का विशेष महत्व है।

 हमारे यहां प्रत्येक ऋतु के अनुसार त्योहार बंटे है जो हमें प्रत्येक अवसर का आनंद लेने और इस बहाने प्रकृति का सम्मान करने की सीख देते है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद व लोक गायिका पुष्पा सिंह, हास्य व्यंग्य कलाकार सत्येन्द्र दूरदर्शी, हेमंत हरजाई, मनीष मशरखिया, मैनेजर मिश्र ने एक से बढकर एक पारंपरिक होली गीतों को प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। 

कार्यक्रम में मशरक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अजित सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, डटरा पुरसौली पंचायत के मुखिया अजय राय, जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह, भाजपाध्यक्ष बीरबल प्रसाद, इसुआपुर प्रखंड उपप्रमुख प्रतिनिधि डब्लु ओझा, संतोष कुमार परमार, अनिल कुमार सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, बीडीसी संजय कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ पप्पु बाबा, समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, जनसुराज पार्टी के नेता ई0 कुमार शिवम, जेपी सेनानी संघ के अध्यक्ष बिक्रमा सिंह,

 आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, समिति सदस्य डाॅ. पीके परमार, योगेन्द्र प्रसाद, दुर्गेश कुमार गुप्ता, मजिस्टर सिंह, उमेश सिंह, मुकेश ओझा, पत्रकार संतोष कुमार सिंह, रजनीश रंजन, अनिल कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, संत गोस्वामी, गुलाम जहिर, रंजन कुमार सोनी समेत जिले और प्रखंडों से आये पत्रकार, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड