केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ कूलर रेंज का कैम्पेन लॉन्च किया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : एयर कूलर कम्पनी केनस्टार ने बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को अपने कूलर रेंज का नया ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है। कूलर के अतिरिक्त केनस्टार अब ड्युरेबल प्रोडक्ट की दुनिया में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। केनस्टार ने खास कूलर रेंज के लिए राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ मिल कर एक नया दमदार कैम्पेन लॉन्च किया है जिसका की कोर आइडिया है एसी वाली ठंडक, अब केनस्टार कूलर्स में। ’राजकुमार की अलग-अलग किरदारों की कला और पत्रलेखा का सरल सादगी भरा व्यक्तित्व उन्हें केनस्टार के ब्रांड एम्बेसेडर के लिए उपयुक्त बनाता है।

केनस्टार ब्रांड फिल्म में राजकुमार राव और पत्रलेखा की बॉन्डिंग केनस्टार कूलर के स्टाइल और खासियत को बेहद रोचक ढंग से दर्शाती है। राजकुमार राव का मानना है कि केनस्टार कूलर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना चाहिए, क्योंकि वो AC की बहुत बढ़िया एक्टिंग करता है। केनस्टार के सीईओ सुनील जैन का कहना है, “हम इस बात से बहुत ज्यादा उत्साहित हैं कि राजकुमार राव और पत्रलेखा केनस्टार जैसी अग्रणी कंपनी का चेहरा हैं। जैसे राजकुमार राव अपने हर किरदार में नयापन लेकर आते हैं 

वैसे ही केनस्टार को भी अपने लीडर होने पर गर्व है जो हर बार अपने प्रोडक्ट्स में एक नयापन लाने की लगातार कोशिश करते हैं। तो एक बार फिर केनस्टार कूलर रेंज अपनी ज़बरदस्त टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और स्टाइल के साथ एक बार फिर गर्मियों की AC की तैसी करने वाला है। इस रेंज में 50 से भी अधिक कूलर हैं जो आपको 12 लीटर से 150 लीटर में मिलेंगे।”

नेहा खुल्लर, हेड ऑफ़ मार्केटिंग - केनस्टार, के अनुसार “राजकुमार राव और पत्रलेखा केनस्टार कूलर के ब्रांड एंबेसडर के लिए परफेक्ट चॉइस हैं। राजकुमार राव का अपने रोल्स के प्रति ईमानदारी, उनकी साफ-सुथरी अदाकारी, अपने आप को लगतार और बेहतर करने की उनकी क्वालिटी, स्टाइल और ड्युरैबलिटी। स्टार कपल होने से केनस्टार में एक नई जान आ गई है जिससे अब हम अपने ग्रहकों से और बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे।”

केनस्टार परिवार का हिस्सा बनने पर राजकुमार राव का कहना है की इस कैंपेन से वह बेहद उत्साहित हैं । केनस्टार कूलर कैटेगरी में लीडर है जो लगातार नए तरीके और नई तकनीक के जरिये बेस्ट कूलिंग सॉल्यूशन लेकर आता है। इस देश में गरमी आते ही कूलर एक ऐसा प्रोडक्ट है जो सबसे ज्यादा ख़रीदा जाता है। और मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैं केनस्टार को और बेहतर ढंग से देश की जनता से कनेक्ट कर पाऊंगा।

 पत्रलेखा बोलीं, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि राजकुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए मैं केनस्टार कूलर का मैसेज देश की जनता तक पहुंचा पाऊंगी। केनस्टार कूलर वाकाई में नए भारत का कूलर है जो आज की आधुनिक जीवन शैली के साथ बख़ूबी जाता है।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड