बिहार स्थापना दिवस : समृद्ध संस्कृति वाला प्रदेश है बिहार - राज्यपाल

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने बिहार स्थापना दिवस पर राजभवन में बिहार के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गौरवमय इतिहास और समृद्ध संस्कृति का प्रदेश बिहार भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। राज्यपाल ने राजभवन में बिहार राज्य स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए मगध साम्राज्य से लेकर गुप्त वंश के साथ बिहार के आधुनिक इतिहास की चर्चा की तथा कहा कि प्राचीन भारतीय शिक्षा का भी बिहार प्रमुख केंद्र रहा है।
यहीं नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय हुए हैं। उन्होंने चाणक्य और उनके अर्थशास्त्र के साथ ही बिहार से जुड़ी कला संस्कृति को भी भारत की अनुपम धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि बिहार देश में सभी क्रांतियों का अगुआ रहा है। सम्राट चन्द्रगुप्त एवं सम्राट अशोक की यह गौरवशाली धरा रही है तो महात्मा बुद्ध के आदर्शों का यही से विश्वभर में प्रसार हुआ।

राज्यपाल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत राज्यों की परंपराओं, तीज, त्योंहार, रिवाजों को सहेजते हुए आंतरिक एकता की संस्कृति के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भौगोलिक विविधता के बावजूद भावात्मक एकता ही राष्ट्र को आपस में जोड़ता है, यही भारत की शक्ति है। उन्होंने संविधान को गीता, बाइबल, कुरान बताते हुए कहा कि इसमें निहित आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सब मिलकर कार्य करें।

 राज्य के वित्त सचिव  के. के. पाठक ने बिहार के इतिहास और संस्कृति के साथ विकास से जुड़ी परंपराओं के बारे में अपने विचार रखते हुए राजभवन में बिहार दिवस मनाने की पहल को महत्वपूर्ण बताया। राजभवन में इस अवसर पर शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुणाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन पांडेय, शंकरा समूह के अध्यक्ष संत कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में बिहार के स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूर्व में मैथिली में बिहार अभिनंदन गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत