सीएमए जयपुर चैप्टर में हुआ कैट कोर्स का समारोह

० आशा पटेल ० 
जयपुर / दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर में सर्टिफिकेट इन अकाउन्टिंग टैक्नीशियन्स (कैट) कोर्स का आयोजन किया गया। यह कोर्स आर्मी, नेवी व एयरफोर्स सैनिकों के पुनर्वास महानिदेशालय, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत सेवानिवृत सशस्त्र बल कार्मिकों को अकाउन्टस फील्ड में प्रशिक्षण हेतु आयोजित किया गया था जिससे कि सेवानिवृति के अवसर उपलब्ध हों। इस कोर्स को अब गुरुवार को पूरा होने पर समापन समारोह का आयोजन किया गया।

समापन समारोह में सर्व प्रथम चैप्टर के चेयरमेन सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक ने सभी कार्मिकों को सफलता पूर्वक कोर्स पूरा करने पर बधाई दी तथा होने के लिए शुभकामनाएं दी। समापन समारोह में सभी कार्मिकों को सर्टिफिकेट्स प्रदान किये गये। समारोह में मैनेजमेंट कमेटी से वाइस चेयरपरसन पूर्णिमा गोयल, सैक्रेटरी डा. दीपक कुमार खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य वर्तिका ताडी व डाइरेक्टर कोचिंग सीएमए पी.डी. अग्रवाल व फेकल्टीज ने भी सभी कार्मिकों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार