दौसा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा के समर्थन में प्रियंका गांधी और सचिन पायलट बोले

० आशा पटेल ० 
RAJASTHAN DAUSA ( बांदीकुई, दौसा ) कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सचिन पायल ने बांदीकुई (दौसा) में दौसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान AICC सचिव धीरज गुर्जर ,AICC सचिव अमृता धवन , दौसा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा, पूर्व मंत्री ममता भूपेश, पूर्व विधायक गजराज खटाना, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला, विधायक अनिता जाटव, दौसा जिला अध्यक्ष रामजी लाल ओढ एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान, नौजवान मौजूद रहे। 

सचिन पायलट ने कहा कि मैं कांग्रेस का नेता होने के कारण बांदीकुई में भाषण नही दे रहा। यहां मेरा हक आपके ऊपर और आपका हक मेरे ऊपर है। इसलिए हक से इसी रिश्ते से मै आपके बीच मुरारी लाल मीणा के लिए वोट मागने आया हु। यह चुनाव देश का चुनाव है आप सब जानते है की 10 साल से 25 की 25 सीट भाजपा के पास है । लेकिन नौजवान पूछ रहा है रोजगार कहा चले गए। 

मंहगाई आसमान छू रही है। भाजपा सिर्फ मंदिर और मस्जिद की ही बात करती है। मै आपसे फिर कहता हु मुरारी लाल जी के सांसद बनने से और कांग्रेस की जीत से किसी का मंत्री पद जानें वाला नही है। इस लिए आपको कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके मुरारी लाल को जिताकर भेजे हमारे हाथ मजबूत करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास