एआईसीबीईएफ़ ने की सहकारी बैंकों में नई भर्ती की मांग

० आशा पटेल ० 
जयपुर । ऑल इंडिया कोआपरेटिव बैंक एम्पलाईज फ़ेडरेशन (एआईसीबीईफ़) का 37वाँ स्थापना दिवस देश व प्रदेश में सामाजिक सेवा कार्यों के साथ मनाया गया । इस अवसर पर फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने बताया कि 26अप्रैल 1987 को कलकत्ता में AICBEF की स्थापना हुई थी । फ़ेडरेशन देश के सहकारी साख आंदोलन व सहकारी बैंक कर्मियों का एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है ।
आमेरा ने बताया कि फ़ेडरेशन सहकारी साख आंदोलन तथा सहकारी बैंकों की आर्थिक सुदृढ़ता व सुशासन से जुड़े सभी नीतिगत मुद्दों को रिजर्व बैंक , नाबार्ड व भारत सरकार के सामने उठाता है , सहकारी बैंकों में पुनर्पूंजीकरण सहायता , वैधनाथन कमेटी , कर्मियों के लिए द्वि-पक्षीय वेतन समझौते , सेवा शर्ते , पद्दोन्नति नीति , मेडिकल सुविधा संगठन की ही देन है । उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों में भर्ती करने , पेंशन सुविधा लागू करने , ढाँचागत सुधार के लिए द्वि स्तरीय टू-टियर बैंकिंग करने , शाखा खोलने व आवास ऋण के लिए उदार मानक की माँग के लिए फ़ेडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रीय आंदोलन किया जाएगा ।

 आमेरा के नेतृत्व में ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक एम्पलाईज यूनियन ने स्थापना दिवस अवसर पर निर्माण नगर जयपुर में “ नया सवैरा “ बालश्रम बच्चों के पुनर्वास सेण्टर व वृद्दाश्रम में आटा , तेल , चावल , मसाले ग्रॉसरी सामान भेट कर बच्चों व बुजुर्गों को फल वितरित कर मनाया जिसमें सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा के साथ पदाधिकारी राकेश गुर्जर , निधी खंडेलवाल , पी एस सिसोदिया , राजेंद्र फोजी , विनोद मीणा , मुकेश पीपलीवाल , आलोक पारीक , घनश्याम , अनीता चन्देल , मनीष गंगवाल , अपेक्स बैंक , जयपुर सीसीबी व भूमी विकास बैंक के प्रतिनिधि मोज़ूद रहें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत