राकेश जैन बने ऐलक उत्सव सागर : महावीर जयंती पर हुई जिनेश्वरी दीक्षा

० आशा पटेल ० 
जयपुर - राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित महावीर जयन्ती समारोह की धर्म सभा के दौरान जिनेश्वरी दीक्षा का आयोजन हुआ । महावीर जयंती समारोह प्रमुख समन्वयक अशोक जैन नेता ने बताया कि आचार्य चैत्य सागर, आचार्य शशांक सागर महाराज, गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ससंघ के सानिध्य में दीक्षार्थी राकेश जैन ने गृहस्थ जीवन त्याग कर जिनेश्वरी दीक्षा ग्रहण की । आचार्य चैत्य सागर महाराज ने दीक्षा के बाद उनका नामकरण राकेश से बदलकर ऐलक उत्सव सागर महाराज करने की घोषणा की ।
मंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि सर्वप्रथम दीक्षार्थी राकेश जैन ने सबसे क्षमा मांगते हुए दीक्षा देने का आचार्य चैत्य सागर महाराज से निवेदन किया। तत्पश्चात परिवारजनों, उपस्थित समाज बन्धुओं की सहमति एवं अनुमोदना प्राप्त कर महिलाओं द्वारा चौक पूरने के बाद आचार्य ने मंत्रोच्चार के बीच दीक्षार्थी का पंचमुष्ठि केशलौच कर ऐलक दीक्षा के संस्कार दिये। ऐलक उत्सव सागर महाराज को पिच्छीका भेट करने का पुण्यार्जन अशोक काला, कमण्डलु भेंट करने का पुण्यार्जन सुनील - ऊषा पहाड़िया एवं शास्र भेट करने का पुण्यार्जन चिन्तामणि बज एवं अल्का गोधा ने किया।
सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री मनीष बैद के मुताबिक दीक्षार्थी राकेश जैन का जन्म 27 जनवरी 1960 को कासगंज (एटा ) में हुआ था। उनकी शिक्षा बी ए तक हुई है। मंत्री विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक गंज दुण्डवारा निवासी राकेश जैन के परिवार में माता-पिता, पत्नी सुमन लता, तीन पुत्र, एक पुत्री है। इइनके आयरन स्टोर का व्यवसाय है। उन्होंने 2019 में आचार्य चैत्य सागर महाराज से ब्रह्मचर्य व्रत धारण किया था। तभी से श्री जैन आचार्य श्री के संघ में ही रहकर अपने जीवन का कल्याण कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड