पर्ल एकेडमी के पोर्टफोलियो 2024 में दिखा छात्रों की रचनात्मकता

० आशा पटेल ० 
जयपुर | पर्ल एकेडमी के जयपुर कैम्पस ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘पोर्टफोलियो 2024’ का एक आयोजन किया। पर्ल एकेडमी द्वारा आयोजित पोर्टफोलियो में संस्थान के मेधावी छात्रों की रचनात्मकता और प्रतिभा ने सभी को लुभाया है। इस अवसर पर छात्रों को उद्योग जगत के जाने-माने फैशन डिज़ाइनरों की मौजूदगी में अपने कार्य को प्रदर्शित करने का मौका मिला | इस अवसर पर प्रमोद कुमार अग्रवाल, चेयरमैन एवं होल-टाईम डायरेक्टर, डेरेवाला इंडस्ट्रीज़ लि मुख्य अतिथि थे। उनके साथ मिस अदिति श्रीवास्तव, प्रेज़ीडेन्ट, पर्ल एकेडमी, अभिषेक शर्मा, रीजनल डायरेक्टर पर्ल एकेडमी तथा राजस्थान आईएलडी स्किल्स युनिवर्सिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस साल पोर्टफोलियो में जयपुर कैम्पस के छात्रों ने दर्शकों को टेक्नोलॉजी के माध्यम से अनूठा अनुभव प्रदान किया। आयोजन की थीम ‘टेक नोमेड्स’ ने दर्शाया कि किस तरह हमारी पीढ़ी इस डिजिटल दुनिया में हमेशा सक्रिय है। साथ ही तीन उप-थीमों-आर्टीफिशियल इनहेबिटेशन,ऑल्टरनेटिव आईडेन्टिफिकेशन और अडैप्टिव इन्क्लुज़न ने इस वर्चुअल दुनिया में हम नोमेड्स यानि खानाबदोशों की तरह है जो बड़ी ही आसानी से एक ऑनलाईन स्पेस से दूसरे स्पेस की ओर रूख कर जाते हैं।

बच्चों ने आयोजित इस प्रदर्शनी में अपनी समृद्ध कला एवं संस्कृति,इतिहास ,शानदार वास्तुकला तथा डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी के संयोजन के माध्यम से शहर की समृद्ध धरोहर को अभिव्यक्ति दी । उभरते डिज़ाइनरों द्वारा पेश किए गए डिज़ाइनों में पारम्परिक संस्कृति और आधुनिक सौंदर्य का संयोजन साफ झलक रहा था। इन अवधारणाओं ने हेरिटेज एवं आधुनिक जीवन के तालमेल पर चर्चा को बढ़ावा दिया। युवा प्रतिभा के प्रदर्शन के अलावा जयपुर पोर्टफोलियो 2024 में इंटरैक्टिव कार्यशालाओं एवं शैक्षणिक चर्चाओं का संतुलन भी देखने को मिला। 

फैशन डिज़ाइन, इंटीरियर आर्कीटेक्चर डिज़ाइन और कम्युनिकेशन डिज़ाइन पर रोचक कार्यशालाओं के दौरान दर्शकों को बातचीत करने का मौका मिला। इस अवसर पर पर्ल एकेडमी के स्टुडेन्ट बैण्ड और इसके बाद डिज़ाइनर्स क्लब द्वारा जैमिंग सैशन भी हुआ। उद्योग जगत के दिग्गज एवं डिज़ाइनर जैसे हिम्मत सिंह पंवार, स्टुडियो एच के डिज़ाइनर एवं संस्थापक; शालिनी गहलोत, पार्टनर, एएसए डिज़ाइन इंडिया; ध्रुव सक्सेना, इनोवेटिव फाउंडर, लावन्या एन के, परियोजना प्रबंधक, कला एवं संस्कृति, जयपुर रग्स तथा संस्थान के एल्युमनाई इस अवसर पर मौजूद रहे, जिन्होंने डिज़ाइनर्स क्लब की बातचीत में
हिस्सा लिया।

फैशन इन्फ्लुएंसर वंशिका सिंह राजावत और इंटीरियर डिज़ाइन इन्फ्लुएंसर रोज़ी बजिया की मौजूदगी ने आयोजन में ग्लैमर का तड़का लगा दिया। पर्ल एकेडमी के छात्रों की प्रतिभा एवं कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए मिस अदिति श्रीवास्तव, प्रेज़ीडेन्ट, पर्ल एकेडमी ने कहा, ‘‘जयपुर स्थित पर्ल एकेडमी के खूबसूरत हेरिटेज कैम्पस में हमारे छात्रों द्वारा पेश किए गए
। तकरीबन 150 छात्रों ने यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और बेहद प्रतिस्पर्धी उद्योग के लिए अपने ज्ञान एवं समर्पण का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान अनूठे, सांस्कृतिक माहौल के बीच पर्ल एकेडमी के बदलावकर्ताओं द्वारा आधुनिक विचारों एवं रचनात्मक अभिव्यक्तियों का प्रदर्शन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत