इंटरनेशनल वेडिंग टूरिज्म कॉन्क्लेव : डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया लोगो का अनावरण

० आशा पटेल ० 
जयपुर।  राजस्थान में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 और 31 मई को इंटरनेशनल वेडिंग टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्ल्यूटीसी 2024) आयोजित किया जाएगा। इवेंट मैनेजर्स डे के उपलक्ष्य में होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में वेडिंग एंड लाइफस्टाइल एक्जीबिशन वेडवाह, एक्सपर्ट्स टॉक शो, फैशन शो सहित कई गतिविधियां होंगी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वेडवाह के लोगो का अनावरण किया।

 इस मौके पर आयोजक टीम से शिवराज सिंह, एस्ट्रो मेघा शर्मा, मुकुल मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को इंटरनेशनल वेडिंग टूरिज्म कॉन्क्लेव के लिए आमंत्रित किया। इंटरनेशनल वेडिंग टूरिज्म कॉन्क्लेव के आयोजक इवेंट गुरु अरशद हुसैन ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश के वेडिंग टूरिज्म एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे।

 इस अवसर पर डेस्टिनेशन वेडिंग टूरिज्म में राजस्थान एवं देश की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए परिचर्चा होगी। इस दौरान देश के नामी डिजाइनर्स का वैडिंग कलेक्शन, ज्वैलरी कलेक्शन सहित शादी विवाह से जुड़े सभी साजो सामान एक ही छत तले प्रदर्शित किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास