फिक्की फ्लो के " सोल वेलनेस इवेंट " में डॉ मानसी महाजन ने किया फ्लो मेंबर्स को आत्ममुग्ध

० आशा पटेल ० 
जयपुर | फिक्की फ़्लो जयपुर चैप्टर की डाईनेमिक चैयरपर्सन रघुश्री पोद्दार के हर इवेंट नायब होते हैं जिससे सभी मेंबर्स में एक नई ऊर्जा का संचार होता है | फिक्की फ्लो का एक रंग बिरंगी शाम का इवेंट भी सभी में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संचार कर गया | 
मोक़ा था जय महल पैलेस में आयोजित "हकूना मटाटा सोल वेलनेस इवेंट" का खुश नुमा एनर्जेटीक रंगीन शाम का , जिसमे मानसी ने मानो हंसी का समां ही बांध दिया । इस अभिनव कार्यक्रम में फिक्की फ्लो के लगभग 400 मेम्बर्स ने सक्रीय भागीदारी निभाई | 
डॉ. मानसी महाजन जो कि एक प्रसिद्ध और जानीमानी वेलनेस कोच, योग और ध्यान शिक्षक, लेखक, वक्ता और उद्यमी हैं, उन्होंने अपने टाक शो में सभी फ्लो मेंबर्स को आत्म-मुग्ध कर दिया और इस रंगीन शाम में सभी को तरह तरह के योग , सेल्फ कोंन्फीडेंस , पॉजिटिव थिन्किंग,तनाव मुक्त जीवन और खुश रहने के टिप्स भी दिए ।
सोल फेस्टिवल के दौरान डॉ मानसी ने बताया कि रोज सुबह 5 मिनिट तक शरीर को थपथपाएं और 20 मिनिट तक वाक करें उसके बाद ही घर के काम शुरू करें देखिये कितना रिलेक्स मिलता है | जितना संभव हो मुस्कराएँ ,किसी अपने को गले लगायें बस देखिये आपका तनाव कितना कम हो जायेगा | हर समय पॉजिटिव सोचें और काम अपनी पसंद का करें| मेडिटेशन करें ,8 घंटा सोयें,समझिये खुशी आपके भीतर ही है |

डॉ मानसी ने सभी महिलाओं को खुश रहने के और भी अनेक टिप्स दिए ,सभी ने बहुत आनन्द लिया | मानो मानसी ने सब के मन में हंसी का भण्डार खोल दिया हो | अंत में फिक्की फ्लो चेयरपर्सन रघुश्री पोद्दार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया |टाक शो में फिक्की फ्लो की सभी पूर्व चेयर पर्सन,और नई मेम्बर्स ने उत्साह से शिरकत की |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड