डॉ. कमला बेनीवाल का जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा : कर्नल राज्यवर्धन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर में पूर्व राज्यपाल गुजरात, मिजोरम, त्रिपुरा व पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, एक कुशल प्रशासक के रूप में कमला जी का जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। देश के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हमें सदा प्रेरित करती रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास