तहसील बीरोंखाल के अंतर्गत मूसलाधार बारिश से भारी नुक़सान

० योगेश भट्ट ० 
कोटद्वार। तहसील बीरोंखाल के अंतर्गत मूसलाधार बारिश से भारी नुक़सान हुआ है। जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान जिला आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सुखई व फरसाडी गांव का प्रभावित होना बताया गया है। स्टेट हाईवे पर संख्या 32 के किलोमीटर 110 पर 30 मीटर सड़क वॉशआउट हो गई है। इसके अलावा किलोमीटर 9 से 11 के बीच तीन से चार जगह पर मलवा सड़क पर आ गया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा को तत्काल प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना होने को कहा है।

 जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिक तौर पर प्रभावित बताए जा रहे सुखई व फरसाडी गांवों में आवश्यकता अनुसार प्राथमिक विद्यालयों या पंचायत घरों में ठहरने की व्यवस्था, फूड पैकेट, पेयजल व्यवस्था तथा डॉक्टर की एक टीम को रवाना करने के निर्देश दिए हैं। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने तहसील बीरोंखाल में तत्काल एक ऑपरेशनल कंट्रोल रूम इस्टैबलिश करने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय से आपदा रेस्क्यू वाहन ड्रैगन लाइट व रिमोट एरिया लाइट, रेस्क्यू उपकरण, फ़ूड पैकेट, पानी की बॉटल्स सहित रवाना किया गया है।

 जिलाधिकारी द्वारा लिए गए क्विक एक्शन के चलते अवरुद्ध मोटर मार्ग से मलवा हटाए जाने की करवाई की जा रही है। रा0उ0नि0 क्षेत्र बंगारस्यू के राजस्व ग्राम सुकई में अतिवृष्टि से 20 घरो में पानी घुस गया है और कुछ गौशाला में भी पानी का भरान हुआ है। जान-माल के क्षति की अभी तक कोई सूचना नही मिली है....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार