South Delhi Lok Sabha Candidate सही राम पहलवान के समर्थन में AAP सांसद संजय सिंह की विशाल सभा

० आरिफ जमाल ० 
 नयी दिल्ली - दक्षिणी दिल्ली लोक सभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन से उम्मीदवार सही राम पहलवान चुनावी मैदान में हैं।। आम आदमी पार्टी के सही राम पहलवान के समर्थन में दिल्ली के राज नगर जो कि दक्षिणी दिल्ली के लोक सभा क्षेत्र में आता है,जहाँ सही राम पहलवान के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया।। इस सभा को आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने दक्षिणी दिल्ली के लोक सभा उम्मीदवार सही राम पहलवान के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के अनेक नेता तथा कार्यकर्ता तथा समर्थकों की भारी भीड़ उपस्थित थी।।
यहां आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का दिल्ली की सभी सात लोक सभा सीटों पर चुनावी गठबंधन के तहत ही कांग्रेस तीन और आम आदमी पार्टी चार लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।। दिल्ली की पूर्वी,नई दिल्ली,दक्षिणी दिल्ली तथा पश्चिमी दिल्ली की लोक सभा सीट पर इण्डिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं बाकी की तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 इस सभा में राज नगर वार्ड की निगम पार्षद आम आदमी पार्टी नेता पूनम भारद्वाज,सुरेन्द्र भारद्वाज,राज नगर वार्ड के कांग्रेस अध्यक्ष विपिन दूबे,रेखा यादव,पुष्पा अग्रवाल समेत कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के नेता,कार्यकर्ता तथा समर्थक मौजूद थे। दिल्ली राज नगर वार्ड की निगम पार्षद और आम आदमी पार्टी की नेता पूनम भारद्वाज ने कहा है कि हम लोग झूठ और जुमले बाजी वाली राजनीति नहीं करते हैं ।।

 आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से जो जो वायदे किए हैं वह सभी पूरे किए हैं ।। उन्होने आगे कहा कि दिल्ली के पूर्ण विकास और निर्माण के लिए इण्डिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को इस लोक सभा चुनाव में भारी मतदान कर विजयी बनाएं,साथ ही दक्षिणी दिल्ली लोक सभा चुनाव में सही राम पहलवान को भारी वोट और सपोर्ट दे कर संसद में भिजवायें ।।।

 कांग्रेस नेता और राज नगर वार्ड अध्यक्ष विपिन दूबे ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली लोक सभा सीट पर जनता को समर्पित और क्षेत्र के निर्माण और विकास के लिए हमेशा आगे रहने वाले सही राम पहलवान को जीत मिलना पक्का है ।। यहां से भाजपा सांसद रहे रमेश विधुडी ने दक्षिणी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र में कोई भी काम किया होता तो उनकी टिकट न कटती ।।

 कांग्रेस नेता पूर्व निगम प्रत्याशी,राज नगर,ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इण्डिया गठबंधन के तहत एक अच्छे उम्मीदवार को दक्षिणी दिल्ली लोक सभा चुनाव में उतारा है।। रेखा आगे कहती हैं कि दिल्ली की सातों सीट पर इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवार को जीत मिलना तय है।। लोग भाजपा के झूठ से उकता गई है ।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार