टियर-2 शहरों में प्रमुख इलाकों में संपत्ति की कीमतों में 10-15% तक की वृद्धि होने के कारण

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली - भारत की अग्रणी फुल-स्टैक प्रॉपटेक कंपनी, Housing.com ने आज अपनी पहली “द भारत इन इंडिया” रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में देश भर के टियर-2 शहर के रियल एस्टेट मार्केट में उल्लेखनीय वृद्धि के ट्रेंड्स का खुलासा किया गया है। यह रिपोर्ट इस बात पर प्रकाश डालती है, कि कैसे ये कभी उपेक्षित रहने वाले शहरी केंद्र अपने टियर-1 समकक्षों के अंतर को तेज़ी से दूर कर रहे हैं। इस वृद्धि को आर्थिक विविधीकरण, उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग, और महामारी के कारण आए रिवर्स माइग्रेशन पैटर्न से प्रोत्साहन मिला है।

ग्रुप सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने कहा, “भारत में रियल एस्टेट का नैरेटिव तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें कोच्चि, जयपुर, गोवा और चंडीगढ़ ट्राइसिटी जैसे टियर-2 के शहर प्रगति के नए पावरहाउस के रूप में उभर रहे हैं। हमारे प्रॉप्रिएटरी प्रॉपर्टी बाय इंडेक्स से पता चलता है कि टियर-2 शहर टॉप आठ महानगरों से 88 अंकों से आगे निकल गए हैं।”  अग्रवाल ने कहा, “आर्थिक परिदृश्य बदल रहा है, और टियर-2 का नगरीय क्लस्टर कुशल कार्यबल और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के लिए नए आकर्षण के रूप में उभर रहा है। 

यह रिपोर्ट भारत के उभरते रियल एस्टेट लैंडस्केप की आकर्षक तस्वीर पेश करती है, और पारंपरिक रियल एस्टेट हॉटस्पॉट से आगे बढ़ते हुए निवेशकों, डेवलपर्स और घर खरीदने वालों के लिए अपार अवसरों के दरवाज़े खोलती है। टियर-2 शहर अब साइडलाइन पर नहीं रह गए हैं; वे प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं और आकर्षक अवसर प्रदान कर रहे हैं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास