हरे कृष्ण कल्चर कैंप में आयोजित हुआ टेलेंट हंट और पुरस्कार वितरण सामरोह

० आशा पटेल ० 
जयपुर - बच्चों को अपनी संस्कृति, संस्कारों से जोड़ने के लिए और उनकी गर्मियों की छुट्टियों को सार्थक बनाने के लिए हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर हर साल कल्चर कैंप का आयोजन करता है, जिसमे बच्चों को तरह तरह की आध्यात्मिक और कलात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाता है| कल्चर कैंप मे बच्चों ने भारतीय म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, कत्थक नृत्य , भगवद्गीता श्लोक, ड्रामा, कीर्तन, आर्ट क्राफ्ट, थिएटर, ड्राइंग, पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण लिया | कल्चर कैंप के पहले बैच का समापन बच्चों के भव्य टैलेंट हंट समारोह के साथ संपन्न हुआ जिसमे प्रतिभागी बच्चों ने स्टेज पर बहुत ही सुन्दर प्रस्तुतियां दी  |
हरे कृष्ण कल्चर कैंप के टैलेंट हंट के मुख्य अतिथि थे प्रो. डा. टी. एन. माथुर, वाईस चांसलर, आई आई एस यूनिवर्सिटी | हरे कृष्ण मूवमेंट के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास जी भी समारोह में उपस्थित थे उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी| टैलेंट हंट में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया साथ ही जीवन में आध्यात्मिक प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित किया गया | स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी और आनंद का अलग ही भाव नज़र आया,
सभी बच्चे और उनके अभिभावाक बहुत प्रसन्न थे | मंदिर के मीडिया प्रभारी सिद्ध स्वरुप दास ने बताया की हरे कृष्ण कल्चर कैंप के पहले बैच का बहुत ही सफलतापूर्वक समापन हुआ बच्चों ने पूरी तल्लीनता से अद्ध्यात्मिक गतिवधियों में भाग लिया, उन्होंने बताया की कल्चर कैंप के दूसरे बैच का शुभारम्भ 3 जून से हो रहा है और इसका समापन 16 जून को बच्चों के टैलेंट हंट प्रोग्राम के साथ ही होगा|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत