बॉब ने टेनिस खिलाडी सुमित नागल को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया

० आशा पटेल ० 
जयपुर - बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने उभरते हुए भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने की घोषणा की। बैंक उभरते हुए प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट करता है ताकि वे विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। 26 वर्षीय सुमित नागल को बैंक द्वारा रणनीतिक रूप से इस तरह से प्रस्तुत किया जाएगा कि बैंक युवा वर्ग और नई पीढ़ी इस सेगमेंट के लिए विशेष रूप से इस वर्ग को आकर्षित कर सके।

वर्तमान में सबसे उच्च रैंकिंग वाले भारतीय एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित ने 17 जून 2024 को विश्व में 71 की कॅरियर की श्रेष्ठ सिंगल्स रैंकिंग प्राप्त की है। इस दौरान उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल में भी जगह बना ली है। सुमित ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में एक ग्रैंड स्लैम पुरुष सिंगल्स मैच में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले 35 वर्षों में पहले भारतीय खिलाड़ी बने। सुमित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उन प्रमुख एम्बेसेडर की शानदार सूची में शामिल हो गए हैं जिसमें बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और क्रिकेट की युवा आइकन शेफाली वर्मा शामिल हैं।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी देबदत्त चांद ने कहा, भारत की सबसे होनहार खेल प्रतिभाओं के साथ उनके कॅरियर की शुरूआत में साझेदारी करना और सपोर्ट करना बैंक ऑफ़ बड़ौदा की परंपरा रही है”। सुमित नागल का बैंक ऑफ़ बड़ौदा परिवार में स्वागत करते हुए हमें अत्यंत खुशी हो रही है। टेनिस एक वैश्विक, अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और चुनौतीपूर्ण खेल है| बैंक ऑफ़ बड़ौदा और सुमित की यह साझेदारी न केवल भारत में इस खेल को बढ़ावा देने में मदद करेगी बल्कि इससे बैंक को युवा दर्शकों तक पहुंचने में भी सहायता मिलेगी।

 चांद ने कहा, सुमित की प्रतिबद्धता, धैर्य, जुनून और प्रामाणिकता कुछ ऐसे गुण हैं जो उनके व्यक्तित्व की पहचान हैं और यही वे मूल्य हैं जो बैंक ऑफ बड़ौदा के संस्थानिक मूल्यों से मेल खाते हैं। वर्ष 2024 सुमित के लिए पहले ही एक कामयाबी भरा वर्ष रहा है और अब 80,000 से अधिक बड़ौदियन्स उनके सपनों को साकार करने और देश को गर्वित करने की उनकी यात्रा में उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। सुमित नागल ने कहा, मैं बैंक ऑफ़ बड़ौदा से जुड़कर सम्मानित और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ और मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं बैंक का आभार व्यक्त करता हूँ।

16 अगस्त, 1997 को जन्मे सुमित ने 8 साल की आयु से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 2015 में विम्बलडन बॉयज डबल्स खिताब जीता। सुमित ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में ग्रैंड स्लैम सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं और यूरोप में 2 एटीपी चैलेंजर सिंगल्स खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं। हाल ही में, अप्रैल 2024 में सुमित मॉन्टे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई होने वाले 49 वर्षों में पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं और 64वें राउंड में मैटेओ अर्नाल्डी को हराकर क्ले कोर्ट पर ‘मास्टर्स 1000 मैच’ जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी भी बने हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड