उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ रवि रंजन को किया सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
औरंगाबाद। विश्व रक्तदाता दिवस पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा पटना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने औरंगाबाद ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी डॉ रवि रंजन को वर्ष 2023-24 में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने के बाद डॉ रवि रंजन ने कहा कि मुझे यह सम्मान ब्लड बैंक एवं सदर अस्पताल औरंगाबाद के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के सहयोग से मिला है। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हर वर्ष अधिक से अधिक मात्रा में स्वैच्छिक ब्लड डोनेशन कराने के लिए टारगेट दिया जाता है। इसमें हमेशा हमलोगों के द्वारा प्रयास किया जाता है कि टारगेट को पूरा किया जाए। इस बार वर्ष 2023-24 में जिले के सभी प्रखंडों में कैम्प लगाकर 3000 से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान कराया गया है। कहा कि ब्लड डोनेशन करने से किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या नहीं होती है बल्कि वह किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाता है जो काफी पुण्य का काम है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां भी होने से डर नहीं रहता है।

 कोई भी स्वस्थ व्यक्ति एक वर्ष में लगातार तीन या चार बार रक्तदान कर सकता है। इससे उसके शरीर पर किसी प्रकार का कोई नकारात्मक असर नहीं होता है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर प्रमुख सचिव प्रत्यय अमृत, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव शशांक शेखर सिन्हा, उपसचिव अमिताभ सिंह, यूनिसेफ के सीएफओ मार्गरेट ग्वाडा, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अपर परियोजना निदेशक डॉ एन के गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत