गाड़ियों की अवैध पार्किंग से आवागमन बाधित

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली: द्वारका स्थित मधु विहार बस स्टैंड के पास आदर्श अपार्टमेंट से लेकर (राज मंदिर, तिरंगा चौक, आकाश हॉस्पिटल, बीएसईएस ऑफिस) एकता अपार्टमेंट, द्वारका से 3 तक सर्विस रोड को अतिक्रमण करने वालों ने आम नागरिकों का आना जाना मुश्किल कर दिया है। सड़क के दोनो ओर गाड़िया ऐसे खड़ी कर दी गईं हैं जैसे वहां कोई इनकी अपनी पार्किंग हो। इस कार्य में कुछ गाड़ी बेचने वाली कंपनियां सक्रिय है मोटर वालों ने इसे अपना रिजर्व जगह बना लिया है। गाड़ी बेचने वाली कंपनियों के द्वारा नई गाड़ियों को सड़कों पर डंप करने से आम नागरिकों का आना जाना दूभर हो गया है। बड़ी मुश्किल से कोई भी गाड़ी इनके बीच से निकल पाती है।

स्थानीय समाज सेवी, फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर के चेयरमैन व मधु विहार के आरडब्ल्यूए प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि इन गाड़ियों के चलते जाम लग जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोलंकी ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों (डीसीपी/एसीपी) को इस अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए लिखित ज्ञापन दिया है ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके। आदर्श अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए प्रधान एन डी जोशी ने शोरूम के जनरल मैनेजर से इस गहन समस्या पर कई बार चर्चा की एवम लिखित में अनुरोध किया की गाड़ियों की पार्किंग यहां न की जाए जिसपर मैनेजर ने समस्या को समझ आश्वाशन दिया कि आगे से ऐसा नहीं होगा लेकिन समस्या जस की तस है।

फैडरेशन के सचिव एवम समाजसेवी महेश मिश्रा ने बताया कि अगर आप इस पूरी सर्विस लाइन का निरीक्षण करे तो आपको ज्ञात होगा की यह सर्विस लाइन एक अवैध पार्किंग बन चुकी है वही अगर किसी को इमरजेंसी में आकाश हॉस्पिटल जाना हो तो एकता अपार्टमैन पॉकेट 1&2, सेक्टर 3 तथा बीएसईएस मधु विहार कंप्लेंट सेंटर से आकाश हॉस्पिटल के सामने की सर्विस लाइन पर दो तरफा अवैध पार्किंग कर स्तिथि को बद से बदतर बना दिया है और इस संभावना से नकारा नहीं जा सकता की किसी दिन कोई एंबुलेंस हॉस्पिटल के सामने ही इस अवैध पार्किंग में फसी रहे और बीमार को समय पर इलाज न मिल सके साथ ही डीपीएस द्वारका स्कूल आने जाने वाले बच्चे इस अवैध पार्किंग के चलते समय पर स्कूल नही पहुंच सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत