एक पेड़ माँ के नाम मुहिम से जुड़ रही है प्रदेश की जनता : श्रवण सिंह बगड़ी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। मान द वैल्यू फाउंडेशन और रांका ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष बीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी के अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल के पास स्थित बरड़िया कॉलोनी में पौधारोपण किया। पौधारोपण के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि मान द वैल्यू फाउंडेशन और रांका ग्रुप की ओर से पौधारोपण का कार्य प्रकृति संरक्षण का संदेश है। 
प्रधानमंत्री की इस मुहिम के तहत प्रदेशभर में विभिन्न संस्थाएँ और आमजन पौधारोपण में बढ़ चढकर भाग ले रहे हैं। मान द वैल्यू फाउंडेशन की फाउंडर डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि प्रकृति हमारी माँ हैं, और इसे बचाने के लिए इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए। पर्यावरण को लेकर हमें सजग और जागरूक रहना होगा पर्यावरण और प्रकृति से जुड़ाव हमारी जिम्मेदारी है। एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएँ। रांका ग्रुप के निदेशक अशोक रांका, 
अनिल रांका, अरुण रांका ने बताया कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में लगभग 20 हज़ार पेड़-पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति सज़गता फैलाना है व लोगों को जागरूक करना है, क्योंकि यह हम सबकी साझा जिम्मेदारी है, और हम सभी इस उद्देश्य को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ट, प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत, तेज सिंह राजावत, निर्मल बरड़िया,जी एन पारीक, मंजू रांका, अंजू रांका, सिद्धि, सुरभि , अतुल और कपिल गुरदासवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार