सुबोध पब्लिक स्कूल में साइंस मॉडल प्रतियोगिता

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सुबोध पब्लिक स्कूल रामबाग में एनुअल मॉडल कंपीटीशन 2024,25 साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सोसाइटी थीम पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कक्षा तीन से 12 तक विद्यार्थियों भाग ले रहे है । प्रदर्शनी के पहले दिन आईटी एंड डेली लाइफ फिजिकल साइंस के मॉडल प्रदर्शित किए गए । प्रिंसिपल कमलजीत यादव ने कहा कि हर रोज 50 से 60 मॉडल का प्रदर्शन किया जा रहा है । कुल 160 मॉडल बने हैं। मॉडल 6 थीम पर आधारित है I प्रथम दिन आईटी इन वेरियस सेक्टर थीम पर मॉडल बनाए गए तथा फिजिकल साइंस एंड इंडस्ट्री पर मॉडल बनाए गए ।
18 जुलाई को बायो साइंस केमिकल साइंस एनवायरमेंटल साइंस सर और मैथमेटिक्स इन डेली लाइफ पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए । समापन के दिन 19 जुलाई को जिओ साइंसेज और कॉमर्स ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज विषय पर विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही अद्भूत व मॉडल प्रदर्शित किये जाएंगे । प्रिंसिपल कमलजीत यादव ने सभी विद्यार्थियों के मॉडल देखकर उनसे प्रश्नोत्तर किये और उनकी बौद्धिक सृजनता कौशलता की सराहना की । आज प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित होगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास