उत्तराखंड के शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : दिल्ली की विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उत्तराखंड के शहीद वीर सपूतों जो जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए मोहन गार्डन में *लाल फॉर्म से शुरू होकर **पितृ स्थल*तक कैंडल मार्च निकालकर इन वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि देने के लिए लगभग ढ़ाई से तीन किलोमीटर लम्बा मार्च निकाला। इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कंवलजीत सहरावत, विधायक, निगम पार्षद और बी जे पी के प्रदेश सचिव ने भी श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की और शहीद जवानों की शहादत को याद किया।
 गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी) दिल्ली के प्रतिनिधि के तौर पर जय लाल नवानी, कार्यकारी उपाध्यक्ष कैंडल मार्च में शामिल हुए और उत्तराखंड के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहन गार्डन क्षेत्र से श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने वालों में मंगल सिंह रावत,संजय सिंह रावत (संजय ज्वैलर्स), रमेश नेगी, हरेंद्र सिंह रावत,दीन दयाल, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह कठैत,मदन फौजी (बी जे पी मंडल अध्यक्ष),पंकज असवाल एवं विनोद नेगी के अतिरिक्त समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा