सिंचाई एवम् बाढ़ नियंत्रण विभाग की लापरवाही से द्वारका उपनगरी का बुरा हाल

० योगेश भट्ट ० 
नयो दिल्ली - बरसात के आने से पहले सफाई एवम कूड़ो का निस्तारण आवश्यक होता है वरना स्थिति भयावह हो जाती है। यदि इस पर ध्यान न दें तो पुनः वही स्थिति बन जाती है। द्वारका सेक्टर तीन स्थित आदर्श अपार्टमेंट, पॉकेट 16 के सामने तथा पालम ड्रेन के बीच बनी सड़क के किनारे लगभग 2 माह से कूड़ो का अंबार लगा हुआ है। उसे हटाने की बजाय लगभग 2 महीने से जस का तस पड़ा हुआ है जिससे आने जाने वाले लोगों एवम वाहनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही सरकारी स्कूल का रास्ता भी यही है जिस पर सैकड़ों बच्चे बच्चियां रोजाना आते जाते है।

इस समस्या के बारे में समाज सेवी रणबीर सिंह सोलंकी प्रधान, आरडब्ल्यूए मधु विहार एवम चेयरमैन, फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम ने कहा कि आदर्श अपार्टमेंट एवम मधु विहार की आरडब्ल्यूए के लोग वर्षो से लगभग 200 मीटर पालम ड्रेनेज को कवर करने की मांग कर रहे है और जब तक ऐसा नहीं होता तो इसका सुंदरीकरण किया जाए लेकिन अभी तक स्थिति वही बनी हुई है।

समाज सेवी महेश मिश्रा एवम सचिव, फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम, दिल्ली ने बताया कि हम वर्षो से पालम ड्रेनेज के इस भाग जो को आदर्श अपार्टमेंट, द्वारका से 3 के साथ बनी हुई है को वर्षो से कवर कर यह मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की मांग कर रहे और जब तक यह कवर न किया जाए बालाजी अपार्टमेंट द्वारका से 3 पॉकेट 8 के नजदीक जैसे ड्रेनेज का सुंदरीकरण हो रखा है उसी तर्ज पर इस ड्रेनेज का भी सुंदरीकरण किया जाए।

रणबीर सोलंकी ने सिंचाई एवम बाढ़ नियंत्रण विभाग, बसाईदारापुर के अधिकारियों से मांग की है कि इन्हे तत्काल समुचित स्थान पर निस्तारित करवाएं साथ ही इसको कवर/सुंदरीकरण की क्यावत शुरू की जाए नही तो सरकार के लाखों रुपए बेकार हो जायेंगे और जनता परेशान रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार