जय जगन्नाथ’ से गुंजायमान हुई गुलाबी नगरी,हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा निकली रथयात्रा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जब भगवान् जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले तो पूरी गुलाबी नगरी ‘जय जगन्नाथ’ के स्वर के साथ गुंजायमान हो गई| भक्तों ने अपने हाथों से भगवान् का रथ खींचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया| इस भव्य रथ यात्रा का आयोजन हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के द्वारा किया गया जिसमे जयपुर के कोने कोने से लाखों भक्त सम्मिलित हुए और उन्होंने रथ पर सवार भगवान् के नयनाभिराम दर्शन किये|
हरे कृष्ण मूवमेंट की वार्षिक भव्य रथयात्रा का शुभारम्भ जयपुर होटल (कलेक्टरेट सर्कल के पास) से हुआ इसके बाद खासा कोठी पुलिया, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा (एमआई रोड), पांच बत्ती सर्किल से अजमेरी गेट फिर न्यू गेट से होते हुए अल्बर्ट हॉल म्यूजियम रोड की ओर से शिव सत्संग भवन पर यात्रा समाप्त हुई | रथ यात्रा के मुख्य अतिथि थे विधायक गोपाल शर्मा, विनायक शर्मा, 
अरुण चतुर्वेदी ( पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) और ओमप्रकश मोदी| भगवान् जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर गुलाबी नगरी में भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए निकले उनके रथ को बहुत ही सुन्दर फूलों और रंग बिरंगी रौशनी से सजाया गया, भगवान् के सुन्दर रथ के साथ श्री गौर निताई आगे चल रहे थे, हजारों भक्तगण रथ को हाथों से खींचते हुए आगे बढ़ रहे थे और करताल और मृदंग के साथ भगवान् का गुणगान करते हुए नृत्य कर रहे थे 

मंदिर के अध्यक्ष अमितासन दास ने रथयात्रा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की द्वारकाधीश भगवान् श्री कृष्ण को वृन्दावन वापिस ले जाने के लिए वृन्दावन वासियों ने भगवान् का रथ अपने हाथ से खींचा था, भगवान् कृष्ण वृन्दावन वासियों के इस प्रेम को देखकर भाव विभोर हो गए थे इसी की याद में हर वर्ष रथ यात्रा का आयोजन होता है | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास