जयपुर में टाटा 1एमजी लैब्स ने डायग्नोस्टिक्स सेवाओं का विस्तार किया

० आशा पटेल ० 
जयपुर, डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफ़ॉर्म, टाटा 1एमजी (Tata 1mg) ने आज बड़े उत्साह के साथ जयपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं वाली अपनी नई डायग्नोस्टिक्स लैब के उद्घाटन की घोषणा की। टाटा 1एमजी (Tata 1mg) ने जयपुर में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने और मरीजों को जल्द-से-जल्द जाँच रिपोर्ट प्रदान करने के अपने मिशन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इसका शुभारंभ किया है, जो जे.आर. प्लाजा, लालकोठी में स्थित है।

इस नई लैब से जयपुर में लोगों को डायग्नोस्टिक्स से जुड़ी बेहतरीन सेवाएं मिलेंगी, साथ ही मरीजों को कई तरह के टेस्ट के परिणाम उसी दिन मिल जाएंगेI इस लैब में विभिन्न प्रकार के परीक्षणों के तुरंत और सटीक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिनमें सामान्य श्रेणी के सभी पैथोलॉजी टेस्ट तथा प्रिवेन्टिव हेल्थ चेकअप से लेकर हर तरह के बुखार के लिए पैकेज शामिल हैं। इस लैब को जयपुर के निवासियों के लिए सेवा की गुणवत्ता और सुविधा को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहाँ अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से लैब रिपोर्ट जल्द-से-जल्द उपलब्ध कराई जाती है।

इस मौके पर टाटा 1एमजी (Tata 1mg) लैब्स के वाइस-प्रेसिडेंट, डॉ. प्रशांत नाग ने कहा, "जयपुर में अपनी नई डायग्नोस्टिक्स लैब का शुभारंभ करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है, जिससे यह बात जाहिर होती है कि हम पूरे भारत में बेमिसाल स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के अपने इरादे पर अटल हैं। इस नई लैब के शुभारंभ के साथ, हम डायग्नोस्टिक के बिल्कुल सटीक नतीजे और तेज गति से सेवा प्रदान करने में नई मिसाल कायम करना चाहते हैं, ताकि अव्वल दर्जे की स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय के लिए अधिक सुलभ बनाया जा सके। हमने उम्दा सुविधाओं के अपने मानकों को बरकरार रखते हुए जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी अलग-अलग तरह की ज़रूरतों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।"

टाटा 1एमजी (Tata 1mg) ने जयपुर में अपनी नई लैब का शुभारंभ किया है जो भारत के प्रमुख शहरों में मौजूद इसके डायग्नोस्टिक्स केंद्रों के नेटवर्क का हिस्सा बन गया है, जिनमें दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ, अहमदाबाद, देहरादून और ओडिशा शामिल हैं। टाटा 1एमजी लैब्स को भरोसेमंद तरीके से और सही समय पर बिल्कुल सटीक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। जिन्हें अच्छी तरह से प्रशिक्षित और पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके 800 से अधिक फ़्लेबोटोमिस्ट की एक बड़ी टीम का सहयोग प्राप्त है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत