ज़ैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड तिमाही राजस्व में सालाना 113% की वृद्धि;

० योगेश भट्ट ० 
हैदराबाद - खर्च प्रबंधन उत्पाद और समाधान प्रदान करने वाली एसएएएस (SaaS) कंपनी ज़ैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड ने 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अपने अन-ऑडिटेड व गैर-अंकेक्षित वित्तीय नतीजों की घोषणा की है। प्रदर्शन के बारे में, जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन राज पी नारायणम ने कहा, "मजबूत उपस्थिति के साथ वर्ष की शुरुआत करते हुए हमने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 2,522.1 मिलियन रुपये का राजस्व हासिल किया, और इसमें 112.9% की जबरदस्त वार्षिक वृद्धि देखने को मिली। इस तिमाही के लिए हमारा समायोजित एबिटा (ईसॉप व्यय मिलाकर) सालाना आधार पर 85.3% की वृद्धि के साथ 255.8 मिलियन रुपये रहा। इस वृद्धि को काफी हद तक जोयेर और क्रेडिट कार्ड बंडल सॉल्यूशंस की मजबूत मांग के कारण गति मिली है।

हम ग्राहकों की लगातार बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को नया करने और ग्राहकों के मुताबिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एआई और मशीन लर्निंग की शक्ति का उपयोग करते हुए हमने अपना खुद का एआई सक्षम बॉट, रैज़बॉट बनाया है और अपनी ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसीआर) क्षमताओं को बेहतर किया है। हम अपने ग्राहकों को उद्योग के अग्रणी समाधान प्रदान करने के लिए कई यूज केस पर काम करना जारी रखे हुए हैं।

हाल ही में, हमने बड़े यूजर्स के साथ ग्राहकों को जोड़ा है, जिनमें एक प्रमुख दोपहिया ओईएम और एक प्रसिद्ध बीमा कंपनी समेत अन्य शामिल हैं। इसके अलावा, स्काईडो के साथ हमारी हालिया साझेदारी के साथ, हम कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए एकीकृत मूल्य का निर्माण करते हुए प्रस्ताव प्रदान करने के लिए स्काईडो के अंतरराष्ट्रीय इनवार्ड रेमिटेंस प्लेटफॉर्म को अपने जोयर सॉल्यूशंस के साथ एकीकृत करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार