जियो नेटवर्क पर चलता है दुनिया का 8 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : रिलायंस जियो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है, अकेले जियो के नेटवर्क पर दुनिया का 8 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक चलता है। यह आंकड़ा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह विकसित बाजारों सहित सभी प्रमुख वैश्विक ऑपरेटरों से अधिक है। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी। उन्होंने कहा कि कंपनी का ग्राहक आधार और डाटा उपयोग लगातार बढ़ रहा है।

मुकेश अंबानी ने कहा कि, “रिलायंस जियो को लॉन्च हुए अभी 8 वर्ष ही हुए हैं और इन आठ वर्षों में उसने दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बनने का कारनामा कर दिखाया। डिजिटल होम सर्विस के मामले में भी जियो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। जियो 3 करोड़ से अधिक घरों में डिजिटल सर्विस देती है। जियोएयरफाइबर का लक्ष्य हर 30 दिनों में 10 लाख घरों को जोड़ कर रिकॉर्ड 10 करोड़ घरों तक पहुँचना है।“

2 जी ग्राहकों को 4जी में लाने का रोडमैप भी मुकेश अंबानी ने पेश किया, उन्होंने कहा “जैसे-जैसे 5G फोन अधिक किफायती होते जाएंगे, जियो के नेटवर्क पर 5G अपनाने की गति बढ़ेगी, जिससे डेटा खपत में और वृद्धि होगी। और जैसे-जैसे अधिक उपयोगकर्ता 5G नेटवर्क की ओर बढ़ेंगे, हमारे 4G नेटवर्क की क्षमता बढ़ती जाएगी। जिससे जियो भारत में 20 करोड़ से अधिक 2G उपयोगकर्ताओं को जियो के 4G परिवार में शामिल करने की स्थिति में होगा।“

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत