गांधी दर्शन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस का उत्सव

० लाल बिहारी लाल ० 
नई दिल्ली । 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी स्मृति एवम् दर्शन समिति ने स्वतंत्रता, एकता, राष्ट्रीय एकीकरण, विविधता और सबसे बढ़कर देशभक्ति की भावना को समेटे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, सामाजिक विचारक और प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर राजकुमार भाटिया थे,जिन्होंने समिति के निदेशक डॉ. ज्वाला प्रसाद के साथ मिलकर तिरंगा फहराया। इस मौक़े पर प्रोफेसर भाटिया ने एक पेड़ भी लगाया, इसे मातृभूमि को समर्पित किया और भारत सरकार की 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल का समर्थन किया।
समारोह में अभिज्ञान नाट्य एसोसिएशन के कलाकारों ने स्वतंत्रता की भावना का जश्न मनाते हुए अपने संगीतमय प्रस्तुतीकरण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा उदय नारायण सिंह के नेतृत्व में अबीरा समूह के कलाकारों ने स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाते हुए विभिन्न गीत प्रस्तुत किए तथा स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। हिमांशु कुमार द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों तथा डॉ. गोरख प्रसाद मस्ताना की भावपूर्ण कविताओं ने देशभक्ति के जोश को और अधिक बढ़ा दिया। गांधी दर्शन परिसर स्वतंत्रता की गूंज तथा मातृभूमि की महिमा से गूंज उठा, 

विशेष रूप से 'हर घर तिरंगा अभियान' के माध्यम से, लोगों के उत्साह और उमंग ने स्वतंत्रता की अदम्य भावना को स्पष्ट रूप से चित्रित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ज्वाला प्रसाद ने मुख्य अतिथि प्रो. राज कुमार भाटिया का स्वागत किया तथा उन्हें गांधी चरखा तथा समिति की मासिक पत्रिका अंतिम जन भेंट की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी संजीत कुमार तथा समिति के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वेदाभ्यास कुंडू ने भी कई कलाकारों का स्वागत किया। प्रोफेसर भाटिया ने सभी प्रतिभागी बच्चों को आभार स्वरूप गांधी नोटबुक भेंट की, जिसमें बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करने के बारे में भी जानकारी दी गई है। कार्यक्रम का समापन संजीत कुमार के धन्यवाद से हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत