स्वच्छ्ता की अलख जगाने में जुटी पीएसआई-इंडिया सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
लखनऊ। लखनऊ में स्वच्छ्ता की अलख जगाने में जुटी पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (पीएसआई-इंडिया) संस्था को 11वें राष्ट्रीय सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) शिखर सम्मेलन में सीएसआर टाइम्स अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, राज्यसभा सदस्य सदानंद तनावडे व अन्य लोगों की उपस्थिति में राजभवन गोवा में आयोजित समारोह में संस्था की तरफ से एक्जेक्युटिव डायरेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने इस गौरवपूर्ण सम्मान को ग्रहण किया।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि लोगों को स्वस्थ बनाना है तो पहले वहां स्वच्छ्ता की मुहिम चलानी जरूरी है। इसी के तहत ‘स्वच्छ बनेगा तभी तो स्वस्थ बनेगा लखनऊ’ सोच के साथ यह ‘स्वच्छ उदय’ अभियान चलाया जा रहा है। एचसीएल फाउन्डेशन की मदद से लखनऊ के 16 वार्डों में चलायी जा रही इस अनूठी परियोजना ‘स्वच्छ उदय’ को नगर निगम लखनऊ का पूरा सहयोग प्राप्त है। पीएसआई-इंडिया के पर्यावरण प्रबन्धन, वन, नदी व जल संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और स्वस्थ भारत-विकसित भारत की दिशा में किये जा रहे सराहनीय प्रयासों के तहत संस्था को इस सम्मान से नवाजा गया है।

  पीएसआई इंडिया लखनऊ नगर निगम के सहयोग से मोहल्ला स्वच्छता समितियों का गठन कर मोहल्लों में साफ़-सफाई, पानी के रखरखाव, स्वच्छ पेयजल, सबमर्सिबल वाटर स्टैंड पोस्ट की सुरक्षा, कूड़े का व्यवस्थित तरीके से निवारण और डोर टू डोर आने वाली कूड़ा गाड़ी की सेवाओं के उपयोग, सेप्टिक टैंकर सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूकता में जुटी है। इसके अलावा बच्चों को हाथों की स्वच्छ्ता के लिए हैण्डवाश के सही तरीके सिखाये जा रहे हैं ताकि उनमें शुरुआत से ही इसके प्रति व्यवहार परिवर्तन आ सके। दूषित हाथों से खाना खाने, 

आँख-नाक छूने से कई संक्रामक बीमारियाँ बच्चों को घेर लेती हैं और कुपोषित बनाती हैं। इसी उद्देश्य से बच्चों को शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धुलने के तरीके सिखाये जा रहे हैं ताकि वह स्वस्थ बन सकें और उनकी शिक्षा प्रभावित न हो सके। महिला आरोग्य समितियों को भी सक्रिय कर इस मुहिम में मदद ली जा रही है। वार्ड के पार्षद भी इस मुहिम को सराह रहे हैं और अपने वार्ड को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में पूरी ताकत के साथ जुटे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार