कंपनी सचिव परिणाम घोषित,वंशिता व गर्वित खंडेलवाल की पहली रैंक

० आशा पटेल ० 
जयपुर |  भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित कंपनी सचिव पाठ्यक्रम की प्रोफेशनल प्रोग्राम और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षाओं का परिणाम दिल्ली में घोषित किये गए और देश में संस्थान के सभी कार्यालयों में जारी किये गए । जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष रजत गोयल ने बताया कि गर्वित खंडेलवाल ने एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के ( नए पाठ्यक्रम ) में जयपुर सेंटर में पहली रैंक और पूरे भारत में पांचवीं रैंक हासिल की है। वंशिता राजोरिया ने प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराने पाठ्यक्रम) में जयपुर सेंटर में पहली रैंक और ऑल इंडिया में नौवीं रैंक हासिल की है|
हर्षिता शर्मा, ममता जैन और देवांशी कंवर ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराने पाठ्यक्रम) में जयपुर सेंटर में क्रमश: पहली, दूसरी और तीसरी रैंक हासिल की है। गर्वित खंडेलवाल, संध्या बदलानी और टीशा गोयल ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के (नए पाठ्यक्रम) में जयपुर सेंटर में क्रमशः पहली, दूसरी और तीसरी रैंक हासिल की है। सुहाना खान, आशीष खान और दामिनी सिंह ने प्रोफेशनल प्रोग्राम के ( नए पाठ्यक्रम ) में जयपुर सेंटर में क्रमश: पहली, दूसरी और तीसरी रैंक हासिल की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड