मेन्स वियर वेडिंग मार्केट में रेमंड लाइफ़स्टाइल को वृद्धि हासिल होने की उम्मीद

० आशा पटेल ० 
जयपुर , रेमंड समूह की जल्द ही सूचीबद्ध होने वाली अलग इकाई रेमंड लाइफ़स्टाइल लिमिटेड “आरएलएल” ने 2027 तक तेज़ी से बढ़ते मेन्स वियर वेडिंग मार्केट में लगभग 7 प्रतिशत बाज़ार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 15 फीसदी चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) का लक्ष्य रखा है। भारतीय मेन्स वियर वेडिंग मार्केट का अनुमानित आकार लगभग 75,000 करोड़ रुपये है और रेमंड 100 वर्षों की विरासत के साथ इस मार्केट में सबसे बड़ी ब्रांडेड कंपनी है। रेमंड लाइफ़स्टाइल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024 में वेडिंग कारोबार से 2550 करोड़ रुपये की बिक्री की है, जिसमें रेमंड की वेडिंग और सेरेमोनियल पोशाक और इसकी भारतीय एथनिक वियर पेशकश एथनिक्स शामिल है।
बढ़ते वेडिंग मार्केट पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में टिप्पणी करते हुए, रेमंड लाइफ़स्टाइल के सीईओ, श्री सुनील कटारिया ने कहा, ‘‘रेमंड ब्रांड की भारतीय वेडिंग मेन्स वियर मार्केट में एक प्रतिष्ठित और मजबूत स्थिति है। यह कहना उचित होगा कि रेमंड सूट के बिना कोई भी शादी पूरी नहीं होती। एथनिक्स ने बाजार में अपनी अलग स्थिति स्थापित कर ली है, इसलिए हम अगले तीन वर्षों में 300 अतिरिक्त एथनिक्स स्टोर के साथ अपनी फिजिकल मौजूदगी को लगभग तीन गुना बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। हमारा मानना है कि हम शादी के सेगमेंट में शानदार वृद्धि हासिल कर सकते हैं, जिससे बाजार में अग्रणी के रूप में हमारी स्थिति काफी मजबूत होगी।
प्योर प्ले कंज्यूमर बिजनेस के रूप में एक फोकस्ड कंपनी के तौर पर आरएलएल ब्रांडेड टेक्सटाइल से जुड़ी अपनी मूल पहचान को मजबूत करने, परिधान के विकास में और तेजी लाने और एथनिक वियर, इनर वियर, स्लीप वियर और इंटरनेशनल रिटेल जैसी नई श्रेणियों के निर्माण के तीन-आयामी एप्रोच पर आगे बढ़ रहा है। आरएलएल देश में अपनी वितरण उपस्थिति बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहा है और अगले तीन वर्षों में 650 से अधिक एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट (ईबीओ) स्थापित करने की योजना बना रहा है।

रेमंड भारत में 10वां सबसे मजबूत ब्रांड है, और ब्रांड फाइनेंस द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र फैब्रिक और परिधान ब्रांड है। ‘द कम्प्लीट मैन’ की चिरस्थायी विरासत से प्रेरित होकर रेमंड हमेशा विश्वास, गुणवत्ता और उत्कृष्टता के रास्ते पर ही आगे बढ़ता रहा है। आरएलएल इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। साथ ही उसी कालातीत भव्यता के साथ पुरुषों के फैशन को आधुनिक बनाने की दिशा मंे प्रयास करना भी जारी रखेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार