जयपुर गो संवर्धन समिति परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर गो संवर्धन समिति के तत्वावधान मे 78 वे स्वंतत्रता दिवस पर मानसरोवर स्थित गौदुग्ध प्लांट पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर गो संवर्धन समिति के प्रंबधक ट्स्टी शान्ति स्वरूप गुप्ता द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ डी एस भण्डारी, उपाध्यक्ष बी एल लश्करी, मंत्री कल्याण सहाय गुप्ता एवं समिति के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। उल्लेखणीय है कि स्वतंत्रता दिवस पर शान्ति स्वरूप गुप्ता का 90 वा जन्म दिवस भी था। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदीन की बधाई दी गई। 
उन्होनें कहा कि गो सेवा ही हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। समिति के अध्यक्ष डा डी एस भण्डारी ने अपने कहा कि आज प्रदेश में यही एक सबसे बड़ी संस्था है जहां इतना बड़ा दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट सफलता पूर्वक काम कर रहा है साथ ही यहां दूध से मक्खन बनाने की आधुनिक मशीन भी बेहतर काम कर रही है। इस अवसर पर समिति के प्रत्येक कार्यकर्ता को 501/- रूपये की राशि उपहार स्वरूप दी गई।अन्त में समिति के मंत्री कल्याण सहाय गुप्ता ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास