ऱफ डायमंड जेमस्टोन सोर्सिंग शो का जयपुर में हुआ उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित इंडिया रफ जेमस्टोन्स सोर्सिंग शो 2024 के 10वें संस्करण का उद्घाटन जयपुर में सीमा शुल्क के अतिरिक्त आयुक्त नीरज दुबे द्वारा किया गया। जयपुर में प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों के साथ के.एम. मीना, सहायक सीमा शुल्क आयुक्त, भी उपस्थित थे । यह शो भगवान दास रोड, सी-स्कीम, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में जीजेईपीसी के क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्मल बरडिया ; बी.एन. गुप्ता, संयोजक, एसएफटी/एसएस/सीएफजे पैनल; विजय केडिया, रामबाबू गुप्ता, डी पी खंडेलवाल, क्षेत्रीय और रंगीन रत्न समिति, जीजेईपीसी के सदस्य भी उपस्थित थे। 
शो के बारे में बोलते हुए, जीजेईपीसी के अध्यक्ष विपुल शाह ने कहा, "इंडिया रफ जेमस्टोन्स सोर्सिंग शो के 10वें संस्करण को देखना सुखद है, यह एक मील का पत्थर है| जिसे हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 महामारी के दौरान जयपुर में हमारे रंगीन रत्न निर्माताओं को कच्चे रत्नों की निर्बाध आपूर्ति के लिए शुरू किया गया था। मैं एक्जीबिटर्स को उनके निरंतर समर्थन के लिए आभारी हूं। यह आयोजन जयपुर रंगीन रत्न क्षेत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो भारत के रत्न और आभूषण निर्यात में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है।"

यह प्रदर्शनी 14 सितंबर 2024 तक चलेगी, इसमें जेमफील्ड्स की सहायक कंपनी केजम माइनिंग लि, जाम्बिया द्वारा प्रदर्शित कच्चे पन्ने की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। केजम माइनिंग में उत्पाद एवं बिक्री के सहायक निदेशक एटियेन मारविलेट उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे और आईआरजीएसएस की पूरी अवधि के दौरान भारत में रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास