आकाशवाणी जयपुर की ओर से देश की आज़ादी को समर्पित स्वाधीनता पर्व संगीत उत्सव आयोजित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। आकाशवाणी के जयपुर केन्द्र की ओर से जवाहर कला केन्द्र में देश की आज़ादी को समर्पित स्वाधीनता पर्व संगीत उत्सव आयोजित किया गया। माननीय अतिथियों में पद्मश्री उस्ताद मोइनुद्दीन खां, पद्मश्री अहमद हुसैन- मोहम्मद हुसैन , पी.आई.बी. जयपुर की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला, दूरदर्शन केन्द्र जयपुर के कार्यालय प्रमुख सतीश देपाल और आकाशवाणी कार्यक्रम प्रमुख नीलेश कुमार कालभोर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख नीलेश कुमार कालभोर ने स्वागत उद्बोधन में आमंत्रित अतिथियों, कलाकारों, अधिकारियों और आमजन का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और मंतव्य पर प्रकाश डाला।
सारंगी वादक मोमिन खां द्वारा राग बागेश्री पर आधारित स्वर लहरियों का उपस्थित जन समूह ने खूब लुत्फ़ उठाया। कार्यक्रम में प्रख्यात राजस्थानी लोक गायिका सीमा मिश्रा, ख्यातनाम गायक गौरव जैन और रवींद्र उपाध्याय ने संगत कलाकारों के साथ देश गान मेरे वतन को नमन की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। नामी भपंग वादक युसुफ़ खॉं मेवाती और साथियों ने भपंग के सुरों से उपस्थित जनसमूह को मंत्र मुग्ध कर दिया।  गायिका सीमा मिश्रा की सुरीली आवाज़ में प्रस्तुत लोक गीतों के साथ साथी कलाकारों के घूमर नृत्य से कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह भाव विभोर हो उठा।
गायक गौरव जैन और रवींद्र उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत गीतों और गज़लों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।। कार्यक्रम में विभिन्न वाद्य यन्त्रों सितार, सारंगी, गिटार, तबला, पखावज और ढ़ोलक के समागम से प्रस्तुत राष्ट्र आराधना ने जनमन को देश प्रेम की भावना से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी जयपुर की उद्घोषक राजकुमारी करनानी और प्रसारण निष्पादक जितेन्द्र वर्मा ने किया। आकाशवाणी जयपुर के उपनिदेशक ( अभियांत्रिकी ) एम.सी. बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत