गो सेवा संघ द्वारा संचालित कन्हैया गो शाला का राज्यपाल ने किया अवलोकन

० आशा पटेल ० 
जोधपुर। राजस्थान गौ सेवा संघ द्वारा संचालित कन्हैया गौशाला में राजस्थान के राज्यपाल हरी भाऊ किशन राव बागडे , ने गौशाला द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया । राज्यपाल ने गौशाला स्थित कृष्ण भगवान मंदिर में दर्शन किए , राजस्थान गौ सेवा संघ , जोधपुर संभाग के संयोजक राजकुमार भंडारी ने संस्था की जैविक खाद उत्पादन , सीएनजी गैस का प्लांट , गोबर गैस प्लांट , पक्षी चिकित्सालय , गौ सेवा आध्यात्मिक मीटिंग हॉल , पंचगव्य चिकित्सालय एवं संस्था द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को प्रदान की ।
 गौशाला में स्थित , पश्चिमी राजस्थान के देशी थारपारकर गोवंश को देखकर एवं संस्था की गतिविधियों को देखकर उन्होंने गौशाला की भूरी भूरी प्रशंसा की । कार्यक्रम में संयोजक  राजकुमार भंडारी ,  सुरेंद्र सुराणा ,  सुरेश मेहता ,  प्रकाश व्यास , डॉ मनमोहन नागोरी ,  आनंद पवार ,  रविंद्र चावला ,  यश शर्मा सहित कई प्रमुख सहयोगी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार